Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No check on pollution; the Board is merely glossing over the data.

Lucknow News: प्रदूषण पर लगाम नहीं, आंकड़ों पर पानी छिड़क रहा बोर्ड

Sun, 15 Nov 2026 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
No check on pollution; the Board is merely glossing over the data.
प्रदूषण पर लगाम नहीं, आंकड़ों पर पानी छिड़क रहा बोर्ड।
लखनऊ। राजधानी की हवा कई दिनों से लगातार बिगड़ी हुई है, लेकिन उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) प्रदूषण के असल स्रोतों पर लगाम लगाने के बजाय वायु गुणवत्ता मापन केंद्रों के आसपास पानी का छिड़काव कर आंकड़ों के हेरफेर में जुटा है। शनिवार को अमर उजाला की पड़ताल में गोमतीनगर स्थित यूपीपीसीबी के कार्यालय के सामने और कुकरैल जंगल में यही तस्वीर दिखी।
विज्ञापन

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हजारों पेड़ों से घिरे और शहर का फेफड़ा कहे जाने वाले कुकरैल जंगल में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 214 दर्ज किया गया। जब कुकरैल जंगल की हवा का यह हाल है तो आबादी और यातायात के दबाव वाले इलाकों में प्रदूषण की असल स्थिति कितनी गंभीर होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

सिर्फ छह केंद्रों के भरोसे 60 लाख की आबादी

लखनऊ की लगभग 60 लाख की बड़ी आबादी के लिए सिर्फ छह वायु गुणवत्ता मापन केंद्र पर्याप्त नहीं हैं। इतना ही नहीं, शहर के कई घनी आबादी वाले और व्यस्त इलाके इनकी निगरानी से बाहर हैं। मापन केंद्र भी कई जगह आबादी वाले इलाकों से दूर हैं। ऐसे में इन छह केंद्रों के आंकड़ों से पूरे शहर की हवा की सही स्थिति सामने नहीं आ सकती। विशेषज्ञों का कहना है कि जरूरत है कि मापन केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए और उन्हें उन इलाकों में लगाया जाए, जहां प्रदूषण का स्तर अधिक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां जरूरत, वहां छिड़काव नहीं... मशीनों के पास पानी डालने की कवायद

पड़ताल में गोमतीनगर स्थित बोर्ड के कार्यालय के सामने वायु गुणवत्ता मापन केंद्र के मशीनों के पास पानी का छिड़काव होता दिखा। कुकरैल में भी मापन मशीन के नजदीक ही पानी डाला जा रहा था। यानी प्रदूषण नियंत्रण की कवायद उन जगहों पर केंद्रित दिखी, जहां हवा की गुणवत्ता मापी जाती है, जबकि प्रदूषण रोकने के लिए धूल उड़ने वाले स्थानों, निर्माण स्थलों और प्रदूषण के दूसरे स्रोतों पर कार्रवाई की जरूरत है।
सभी छह केंद्रों पर हवा खराब, दो जगह हवा रेड जोन में
राजधानी में शनिवार को लगातार दूसरे दिन सुबह देर तक धुंध छाई रही। शहर के सभी छह वायु गुणवत्ता मापन केंद्रों में हवा खराब से बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। अलीगंज और तालकटोरा में हवा लाल श्रेणी में दर्ज की गई।

शनिवार को शहर के छह केंद्रों पर एक्यूआई
मापन केंद्र - एक्यूआई - श्रेणी
अलीगंज 313 लाल

तालकटोरा 313 लाल

लालबाग 264 नारंगी

बीबीएयू 233 नारंगी

गोमतीनगर 216 नारंगी

कुकरैल 214 नारंगी

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed