फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no cash in Atm in Lucknow.

लखनऊ में 80 प्रतिशत एटीएम में पैसे नहीं, भटक रहे लोग

Sun, 04 Dec 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 04 Dec 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
no cash in Atm in Lucknow.
demo pic

नोटबंदी के मुश्किल समय में एटीएम भी नागरिकों को धोखा दे रहे हैं। 80 प्रतिशत एटीएम या तो बंद हैं या फिर उनमें कैश नहीं होता। जो चंद एटीएम खुले हैं, उनमें ऐसा एटीएम मिलना जिसमें 100 के नोट हों, भूसे के ढेर में सुई तलाशने जैसा है। बैंक के साथ एटीएम और अब पेट्रोल पंप पर मुसीबतें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन


लोग एटीएम से पैसे निकालने को लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं। अधिकतर एटीएम खाली हैं या सौ व पांच सौ रुपये के नोट नहीं हैं। उधर पेट्रोल पंप पर पांच सौ के पुराने नोट चलना बंद होने के साथ ही स्वैप मशीनों का सर्वर डाउन होने लगा है।
विज्ञापन


शनिवार को अलीगंज व आसपास के अलावा चौक व अमीनाबाद के इलाकों के एटीएम खाली ही रहे। लोग चौक व अलीगंज डालीगंज से एसबीआई की हजरतगंज स्थित मुख्य शाखा के एटीएम तक से पैसे निकालने पहुंचे। लोग दो हजार निकालने के लिए घंटों लाइन में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरानगर, राजाजीपुरम, आलमबाग, सदर समेत शहर के अन्य इलाकों के एटीएम पर भी सन्नाटा रहा। अधिकांश जगह कैश नहीं था या उन्हें बंद कर दिया गया था। उधर, हजरतगंज व आसपास के पेट्रोल पंप पर सन्नाटा पसरा रहा।

अलीगंज से लेकर हजरतगंज तक एटीएम खाली

no cash in Atm in Lucknow.
demo pic - फोटो : अमर उजाला

एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश में प्रिया ने विकास नगर से निकल कर हजरतगंज तक आ गईं लेकिन वे पैसे नहीं निकाल सकीं। काफी देर परेशान होने के बाद वे हजरतगंज की एटीएम मशीन पर पैसे निकालने पहुंची यहां से वे दो हजार रुपये का नोट ही निकाल सकीं।

चौक से चले तो दर्जनों एटीएम चेक किए
एसबीआई की मुख्य शाखा में लाइन में खड़े अमित सिंह ने बताया कि वे सुबह से पैसे निकालने को लेकर चौक के तमाम एटीएम चेक कर डाले लेकिन एक में भी पैसे नहीं निकले। आखिरकार वे हजरतगंज एसबीआई की मुख्य शाखा पहुंचे।

नहीं सुधरे बैंकों के हालात
बैंकों में भी हालात जस के तस बने हुए हैं। लोग सुबह से ही लाइनों में आकर लग रहे हैं। वे 24 हजार रुपये निकालने आते हैं लेकिन, यूनियन बैंक, एसबीआई, पीएनबी, बीओबी की अधिकतर शाखाएं छह से 10 हजार रुपये ही देकर लौटा दे रही हैं। अब सोमवार को बैंकों में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। उधर रविवार को ज्यादातर एटीएम में भी कैश खत्म होने की आशंका है।

दो हजार के टूटे नहीं, बीस का डलाया पेट्रोल

no cash in Atm in Lucknow.
demo pic

हजरतगंज के तलवार पेट्रोल पंप पर मिले अजहर ने बताया कि वे इरा मेडिकल कॉलेज से हजरतगंज आए थे यहां पेट्रोल खत्म हो गया। पेट्रोल पंप से सौ रुपये का पेट्रोल भराना था लेकिन इनके पास दो हजार का छुट्टा नहीं था। इससे उन्हें बीस रुपये का पेट्रोल डलाना पड़ा।

कुर्सी रोड के पेट्रोल पंप पर पीओएस टर्मिनल का सर्वर डाउन
प्रहलाद ने बताया कि वे पेट्रोल भराने कुर्सी रोड के पेट्रोल पंप पहुंचे यहां सर्वर डाउन की शिकायत सामने आई। जिससे वे अपनी कार में पेट्रोल नहीं डला सके और काम से नहीं जा सके। पॉइंट ऑफ सेल टर्मिनल के काम नहीं करने की वजह नेटवर्क न मिलना या सर्वर डाउन रहना आम हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed