नौकरी में विधवा व तलाकशुदा महिलाओं की उम्र सीमा होगी खत्म: अखिलेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने विधवा व तलाकशुदा महिलाओं के लिए अब सरकारी नौकरी में उम्र सीमा को समाप्त करने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा बृहस्पतिवार को लखनऊ में एक मीडिया हाउस की ओर से आयोजित देवी सम्मान समारोह में की।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रदेश की दस महिलाओं को सम्मानित किया गया। अखिलेश ने कहा कि बहुत सी ऐसी विधवा व तलाकशुदा महिलाएं हैं, जो पारिवारिक या अन्य कारणों से नौकरी में आना चाहती हैं, लेकिन भर्ती की उम्र सीमा पार कर चुकी हैं।
महिलाओं को मिलेगी राहत
इस फैसले से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार आलोक रंजन व मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने सपा सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की चर्चा की। इस मौके पर मंत्री राजेंद्र चौधरी, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी व प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल भी मौजूद थे।
इन्हें मिला ‘देवी’ सम्मान
सुतापा सान्याल- डीजी, महिला सम्मान प्रकोष्ठ (लिंग के आधार पर भेदभाव के खिलाफ लड़ाई में विशेष योगदान)
अपर्णा कुमार- आईपीएस अफसर (पर्वतारोही)
मिनीस्ती एस. नायर-आईएएस अफसर (प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य)
सरोजनी अग्रवाल- समाज सुधार
इंदू सुभाष- सामाजिक कार्यकर्ता
कुमकुम आदर्श-कथक नृत्य
माधुरी शर्मा-लोकगीत
मालविका हरिओम- लेखन व गायन
डॉ. तूलिका चंद्रा- रक्तदान केक्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
मीरा जाटव-(मूक-बधिरों के उत्थान के क्षेत्र में विशेष कार्य)