फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no age limit for combined pre ayush test in uttar pradesh

यूपी सरकार ने सीपैट टेस्ट के लिए अधिकतम आयु सीमा की खत्म

Sat, 16 Sep 2017 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 16 Sep 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
no age limit for combined pre ayush test in uttar pradesh
डेमो - फोटो : demo pic
यूपी के आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक व यूनानी कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही कंबाइंड प्री-आयुष टेस्ट (सीपैट) 2017 के लिए शासन ने अधिकतम उम्र की सीमा खत्म कर दी है। राज्य सरकार ने तय किया है कि 25 से अधिक उम्र वाले भी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के राज्य समन्वयक प्रो. नवीन खरे ने बताया कि लविवि. की वेबसाइट lkouniv.ac.in और cpatup2017.in पर 12 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन 25 सितंबर तक किए जाएंगे। जनरल और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 2000 और एससी-एसटी के लिए 1000 रुपये है। प्रवेश परीक्षा चार अक्तूबर को दोपहर एक से चार बजे तक लखनऊ, आगरा, बरेली और गोरखपुर में होगी। एडमिट कार्ड 29 सितंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

लिखित परीक्षा में होगी निगेटिव मार्किंग

no age limit for combined pre ayush test in uttar pradesh
डेमो - फोटो : डेमो
लिखित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग है। अभ्यर्थी को आवेदन के लिए आधार कार्ड नंबर, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, स्कैन सिग्नेचर और दाहिने हाथ के अंगूठे का इंप्रेशन देना जरूरी है। अभ्यर्थियों को सुझाव दिया गया है कि अभ्यर्थी भरे हुए आवेदन फॉर्म और फीस रसीद का प्रिंट अपने पास सुरक्षित रखें।

भविष्य में इसकी जरूरत पड़ सकती है। हालांकि इस प्रिंट आउट को विवि को भेजने की जरूरत नहीं है। खरे ने बताया कि छह अक्तूबर को आंसर की जारी कर दी जाएगी। आठ अक्तूबर तक आंसर की स्क्रूटनी के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। 12 अक्तूबर को रिजल्ट जारी होगा और 16 से काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed