फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No advantage of ventilator units of hospitals

सिर्फ नाम की हैं ये वेंटिलेटर यूनिट, मरीजों की उखड़ रही सांसें

Tue, 15 Sep 2020 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
No advantage of ventilator units of hospitals
सिर्फ नाम की हैं ये वेंटिलेटर यूनिट, मरीजों की उखड़ रही सांसें
विज्ञापन

राजधानी में केजीएमयू और पीजीआई को छोड़कर अन्य सरकारी अस्पतालों में लगे वेंटिलेटर मरीजों को राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल में वेंटिलेटर हैं तो मैन पावर नहीं है।
जबकि रानीलक्ष्मीबाई अस्पताल में डेढ़ साल बाद भी सीसीयू शुरू नहीं हो पायी है। लोकबंधु में वेंटिलेटर यूनिट होने के बावजूद केजीएमयू रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय वेंटिलेटर इंस्टॉल नहीं हो पाए तो दूसरे संस्थान भेज दिए गए। ऐसे में एक से दूसरे अस्पताल की दौड़ में मरीज की सांसें उखड़ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अफसर लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल में आठ वेंटिलेटर, पर चलाने वाला कोई नहीं
बलरामपुर अस्पताल में आठ वेंटिलेटर आईसीयू में लगाए गए थे। मैनपावर व एनेस्थीसिया डॉक्टर के संकट की वजह से यह यूनिट पहले सालभर तक नहीं चली। इमरजेंसी में भर्ती होने वाले गंभीर मरीजों को केजीएमयू में भेज दिया जाता है। अस्पताल निदेशक दावा करते रहे कि आईसीयू का संचालन 24 घंटे न होने की वजह से मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट पर महज दो से चार घंटे तक रखा जाता है। इसके बाद मरीज को दूसरे संस्थान भेज दिया जाता है। यहां भर्ती होने वाले मरीजों को वेंटिलेटर की सुविधा नहीं मिल पा रही है। अस्पताल सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि मैनपावर का संकट होने से कुछ दिक्कतें है। मरीज के गंभीर होने पर उसे कई दिन तक वेंटिलेटर पर रखा जाता है।
रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में डेढ़ करोड़ की लागत से बनी क्रिटिकल केयर यूनिट बंद
रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में करीब डेढ़ साल पहले क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) बनाए जाने का प्रस्ताव आया था। बिल्डिंग के निर्माण संग उपकरण की खरीद कर ली गई। दो बेड वेंटिलेटर के लिए रखे गए थे। करीब डेढ़ करोड़ खर्च करने बावजूद स्वास्थ्य विभाग मरीजों को गहन चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं दे पा रहा है। अस्पताल सीएमएस डॉ. अनिल कुमार आर्या ने बताया कि अस्पताल में वेंटिलेटर कभी चले ही नहीं हैं।
रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय में आए वेंटिलेटर दूसरे संस्थान में लगा दिए
रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय कोविड अस्पताल है। शासन ने इसे लेवल-1 से अपग्रेड करके लेवल-2 में किए जाने का फैसला लिया था। अस्पताल में दस वेंटिलेटर लगाए जाने थे ताकि गंभीर कोविड मरीजों को इलाज मिल सके। चार वेंटिलेटर अस्पताल आ भी गए। अफसरों की लापरवाही से यह यूनिट इंस्टॉल नहीं हो पाई। इन वेंटिलेटर को दूसरे संस्थान में लगा दिया गया। ऐसे में यहां पर भर्ती होने वाले मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर यूनिट का लाभ नहीं मिल पाएगा।
लोकबंधु अस्पताल में 30 बेड, 14 वेंटिलेटर
लोकबंधु अस्पताल में 30 बेड आईसीयू के रखे गए हैं। यहां पर 14 वेंटिलेटर होने का दावा किया जा रहा है। इसके बावजूद मरीजों की हालत गंभीर होने पर केजीएमयू भेजा जा रहा है। अफसरों का कहना है कि कोविड के उन मरीजों को केजीएमयू भेजा जाता है। जो दूसरी असाध्य बीमारी से पीड़ित होते हैं ताकि कोविड संग उन्हें दूसरी बीमारी का भी इलाज मिल सके।

अस्पतालों से मांगा जाएगा जवाब
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि राजधानी में जितने भी कोविड अस्पताल हैं। वहां पर वेंटिलेटर यूनिट काम कर रही हैं। नॉन कोविड में जहां भी वेंटिलेटर यूनिट बंद पड़ी हैं। उन अस्पतालों से जवाब मांगा जाएगा। मैनपावर समेत अन्य दिक्कतों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed