यूपी सरकार को शर्मसार करने वाली है स्वास्थ्य सेवाओं पर नीति आयोग की रिपोर्ट: मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं पर जारी की गई नीति आयोग की रिपोर्ट को सरकार के लिए शर्मसार करने वाली बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जनस्वास्थ्य के मामले में यूपी देश का सबसे पिछड़ा प्रदेश है। ऐसे में केंद्र व राज्य में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार होने का क्या मतलब है?
उन्होंने आगे कहा कि ऐसा विकास किस काम का जिससे कि आम जनता का जीवन नरक बना हुआ है। आपको बता दें कि नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने मंगलवार को ‘हेल्दी स्टेट प्रोग्रेसिव इंडिया’ नामक रिपोर्ट जारी की जिसमें यूपी को स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में अंतिम पायदान पर दिखाया गया है।
नीति आयोग की रिपोर्ट सरकार को लज्जित करने वाली है कि जनस्वास्थ्य के मामले में यूपी देश का सबसे पिछड़ा राज्य है। तो फिर केन्द्र व यूपी में बीजेपी की सरकार होने पर ऐसी डबल इंजन वाली सरकार का क्या लाभ? ऐसा विकास करोड़ों जनता के किस काम का जिसमें उसका जीवन पूरी तरह से नरक बना हुआ है?
— Mayawati (@Mayawati) June 27, 2019
वहीं, मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि भाजपा सरकारें जातिवादी व धार्मिक उन्मादी अपराध अपने राज्यों में क्यों होने देती हैं जिससे कि पूरा राज्य ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शर्मिंदा होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अब तो पुलिस व सरकारी कर्मचारी भी इस नई आफत के शिकार हैं।
बीजेपी सरकारें ऐसे जातिवादी व धार्मिक उन्मादी जघन्य अपराध अपने राज्यों में लगातार क्यों होने देती हैं जिससे पूरा राज्य व वहाँ की सरकार ही नहीं बल्कि देश की भी बदनामी होती है और पीएम को भी शर्मिन्दा होना पड़ता है। वैसे अब तो पुलिस व सरकारी कर्मचारी भी इस नई आफत के शिकार हैं।
— Mayawati (@Mayawati) June 27, 2019