{"_id":"668ef820f5f62dc1640d5b54","slug":"nirmala-became-councilor-by-winning-by-16-votes-raebareli-news-c-101-1-rai1002-116681-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 16 मतों से जीतकर निर्मला बनीं सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 16 मतों से जीतकर निर्मला बनीं सभासद
Thu, 11 Jul 2024 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 11 Jul 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। नवसृजित नगर पंचायत शिवगढ़ के वार्ड नंबर दो अजीत खेड़ा के सभासद उपचुनाव में निर्मला देवी ने 16 मतों से जीत हासिल की। महिला आरक्षित वार्ड के उपचुनाव में दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला था। बेहद नजदीकी मुकाबले में निर्मला देवी को जीत मिली।
नगर पंचायत के चुनाव में वार्ड दो अजीत खेड़ा से आरती रावत विजयी हई थीं, लेकिन 22 सितंबर 2024 को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में निधन के बाद उपचुनाव कराया गया। इसमें निर्मला देवी और रंजीता रावत चुनाव मैदान में थीं। महराजगंज एसडीएम राजित राम गुप्ता की अध्यक्षता में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वार्ड नंबर दो अजीत खेड़ा के उपचुनाव का मतदान आठ जुलाई क हुआ था।
वार्ड में 1357 मतदाता हैं और 1040 मत पड़े थे। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई, इसमें दो मत अवैध मिले। दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। निर्मला देवी को 527 मत मिले तो वहीं रंजीता रावत को 511 मत मिले। इस तरह 16 मतों से उप चुनाव में निर्मला देवी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
इस मौके पर उप जिलाधिकारी राजित राम गुप्ता, क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र बहादुर पाल, कोतवाल महराजगंज बालेंदु गौतम, कोतवाल शिवगढ़ श्याम कुमार पाल, अंजनी कुमार वाजपेई समेत मतगणना अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।