फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nineteen corona positive patients found in lucknow

सीएम हेल्पलाइन कॉल सेंटर के छह और कर्मी पॉजिटिव, लखनऊ में 19 नए मरीज, बुजुर्ग की मौत

Mon, 15 Jun 2020 10:51 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Jun 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
nineteen corona positive patients found in lucknow
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में रविवार को 19 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें सीएम हेल्पलाइन कॉल सेंटर के छह और कर्मचारी व पहले पॉजिटिव मिले कर्मचारियों के परिवार के चार लोग शामिल हैं। इसके अलावा पीजीआई का एक कर्मचारी और जीआरपी के दो व पीएसी के एक जवान की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


इसमें छह महिला व 13 पुरुष है।  इसके अलावा केजीएमयू में 30 मई को भर्ती कराए गए 75 साल के संक्रमित बुजुर्ग ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 610 हो गई है। राजधानी के मरीजों की संख्या 451 है। विभिन्न अस्पतालों में 165 लोग भर्ती हैं। 
विज्ञापन


गोमतीनगर स्थित सीएम हेल्पलाइन के तहत चलने वाले निजी कॉल सेंटर के संक्रमित कर्मचारियों की संख्या रविवार को 46 से 52 हो गई। इनके परिवार के चार सदस्यों में संक्रमण पाया गया है। इस कॉल सेंटर में करीब 700 से अधिक कर्मचारियों के कार्यरत होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जीआरपी में करीब सप्ताह भर बाद रविवार को फिर दो मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह पीएसी के एक जवान में भी संक्रमण मिला है। उधर, निरालानगर में रविवार को दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके परिवार के तीन लोग पहले से संक्रमित हैं।

पीजीआई का सफाईकर्मी निकला पॉजिटिव

पीजीआई के हिमटोलॉजी विभाग स्थित कीमोथेरेपी में कार्यरत सफाईकर्मी शनिवार देर रात पॉजिटिव पाया गया। उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वार्ड में भर्ती मरीज और अन्य स्टाफ  की जांच कराई जा रही है। सीधे संपर्क में रहे लोगों की सूची तैयार की गई है।

गुरुवार को ड्यूटी के दौरान बुखार के साथ गले में खराश की शिकायत पर सफाईकर्मी को होल्डिंग एरिया में भर्ती कर लिया गया। शनिवार देर रात कोरोना की पुष्टि हुई तो मरीज को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। इससे पहले भी चार कर्मचारी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

कृष्णा नगर का कारोबारी भी संक्रमित 
कृष्णा नगर के कारोबारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह कारोबारी एक समाज की कमेटी के अध्यक्ष भी बताया जा रहे हैं। करीब 65 साल के इस कारोबारी ने लक्षण होने पर खुद जांच कराई थी। इसी तरह बालू अड्डा निवासी 45 साल के व्यक्ति ने सिविल अस्पताल में, गोमती नगर के विनम्र खंड निवासी 60 साल के वृद्ध और ऐशबाग ओल्ड लेबर कॉलोनी की महिला को समस्या थी। उसने भी निजी पैथोलॉजी में जांच कराई थी।

गोंडा के वृद्ध की मौत
गोंडा के रानी बाजार निवासी 75 साल के कोरोना संक्रमित वृद्ध को 30 मई को केजीएमयू में भर्ती कराया गया। केजीएमयू मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग को दिमाग का टीबी था। रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे उनकी सांसें थम गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed