Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nine year old Aryama completed Saptashati Paath in 2:05 hours

नौ वर्ष की अर्यमा ने 2:05 घंटे में संपूर्ण किया सप्तशती पाठ

Fri, 04 Apr 2025 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Nine year old Aryama completed Saptashati Paath in 2:05 hours
पाठ करतीं अर्यमा।
लखनऊ। अलीगंज स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की कक्षा पांच की नौ वर्षीय छात्रा अर्यमा शुक्ला ने बिना किताब देखे संस्कृत में संपूर्ण दुर्गा सप्तशती का पाठ मात्र 2:05 घंटे में पूरा किया। निराला नगर स्थित रामसिंह मठ में सुबह 9:28 से 11:33 बजे तक चले अखंड पाठ में अर्यमा ने बिना किसी विराम व शुद्ध उच्चारण के साथ पाठ किया। इससे सभी दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। इस दौरान रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानंद, वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड के प्रतिनिधि समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। स्वामी मुक्तिनाथानंद ने आशीर्वाद देते ने कहा, अर्यमा जैसी बाल प्रतिभाएं नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं।
विज्ञापन


अर्यमा के नाम हैं कई विश्व रिकॉर्ड

अर्यमा शुक्ला स्मरण शक्ति और धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन के लिए जानी जाती हैं। उनके नाम पहले से ही कई विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। बिना देखे संपूर्ण श्रीमद्भागवत गीता के 700 श्लोक लयबद्ध रूप से मात्र 2:10 घंटे में गाने का विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने लगातार 6 घंटे 4 मिनट 23 सेकंड तक 18 बार राम सहस्त्रनाम का पाठ करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed