फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nine thane get failed in DGP test.

DGP ने लिया खाकी का टेस्ट, 9 थाने हुए फेल

Sun, 28 Sep 2014 04:37 PM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 Sep 2014 04:37 PM IST
विज्ञापन
nine thane get failed in DGP test.

डीजीपी के टेस्ट में नौ थाने फेल हो गए हैं। एफआईआर दर्ज करने को लेकर पुलिस वालों का रवैया जांचने के लिए डीजीपी ने एक मुहिम चलाई थी। सूबे के कुल 64 थानों के टेस्ट में नौ थाने ऐसे मिले जिन्होंने एफआईआर दर्ज ही नहीं की।

विज्ञापन


डीजीपी ने इन सभी थानों के पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीजीपी आनंद लाल बनर्जी ने अपर पुलिस महानिदेशक, कानून व्यवस्था मुकुल गोयल को प्रदेश के सभी पुलिस महानिरीक्षक जोनल को अभियान चलाकर पीड़ित के साथ पुलिसकर्मियों के रवैये की जांच करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इसके लिए थानों में टेस्ट एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा गया। जोनल पुलिस महानिरीक्षकों ने 25 व 26 सितंबर की रात इसको लेकर अभियान चलाया। इसी के तहत 64 थानों पर टेस्ट एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये थाने हुए फेल
कौड़िया-गोंडा, कैंट-इलाहाबाद, अतर्रा-बांदा, बलौनी-बागपत, नईमंडी-मुजफ्फरनगर, दौराला-मेरठ, मंडराक-अलीगढ़,  भमौरा-बरेली व बिनावर-बदायूं

यहां दर्ज हो गई टेस्ट रिपोर्ट

nine thane get failed in DGP test.

थानों में सुनवाई न होने व रिपोर्ट लिखने में हीलाहवाली की शिकायतों के चलते डीआईजी रेंज ने छह पुलिस उपाधीक्षकों को भेष बदलकर दूसरे जिलों के थानों में भेजा। मोहनलालगंज थाने में गड़बड़ी पकड़ी गई। हालांकि सभी थानों में टेस्ट रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। माना जा रहा है कि ग्रामीण के भेष में निकले सीओ थानों में तैनात पुलिसकर्मियों की पारखी नजर से खुद को छुपा नहीं पाए।

डीआईजी रेंज आरके चतुर्वेदी ने बताया कि लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर के थानों में रिपोर्ट दर्ज करने की स्थिति का जायजा लेने के लिए छह क्षेत्राधिकारियों को भेजा गया था। इसके चलते रायबरेली के सीओ महाराजगंज शुएब इकबाल शुक्रवार रात ग्रामीण के भेष में मोहनलालगंज व पीजीआई थाने पहुंचे।

उनकी तहरीर पर दोनों थानों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई लेकिन मोहनलालगंज थाना कार्यालय में तीन व्यक्ति बैठे मिले, जिनका ब्यौरा रोजनामचे में दर्ज नहीं था। एसएसपी लखनऊ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

नहीं मिलीं गड़बड़िया

nine thane get failed in DGP test.

लखीमपुर खीरी के सीओ गोला मधुवन कुमार सिंह ने हरदोई के शाहाबाद व कोतवाली देहात में टेस्ट रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने थानों में कोई गड़बड़ी न मिलने की आख्या दी। पता चला कि सीओ मधुवन कुमार सिंह का रिपोर्ट दर्ज कराने का तरीका सही नहीं था। उन्हें चेतावनी दी गई है।

हरदोई के सीओ बिलग्राम विजय त्रिपाठी ने छद्म वेश में उन्नाव के बांगरमऊ व आसीवन थाने जाकर लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ बीकेटी जेके सिंह ने सीतापुर की कोतवाली सदर में लूट व सिधौली कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट लिखाई।

सीतापुर के सीओ सदर अरुण चंद्र ने लखीमपुर के थाना खीरी में लूट व कोतवाली सदर में चोरी की रिपोर्ट लिखाई। उन्नाव के सीओ बीघापुर गोपीनाथ सोनी ने रायबरेली के गुरुबख्शगंज व बछरावां थाने में लूट की रिपोर्ट लिखाई। इन क्षेत्राधिकारियों को संबंधित थानों में कोई गड़बड़ी नजर नहीं आई।

टीम भेजकर लगाएंगे सच्चाई का पता
डीआईजी ने बताया कि क्षेत्राधिकारियों की टेस्ट रिपोर्ट दर्ज होने पर भी संशय की स्थिति बनी हुई है। अब वह अपने स्तर से टीम भेजकर टेस्ट रिपोर्ट कराकर सच्चाई का पता लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed