{"_id":"5c31d94bbdec225719190a64","slug":"nine-solver-arrested-in-assistant-teachers-recruitment-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती में 27 सॉल्वर गिरफ्तार, नेटवर्क तलाशने में जुटी एसटीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती में 27 सॉल्वर गिरफ्तार, नेटवर्क तलाशने में जुटी एसटीएफ
Sun, 06 Jan 2019 04:02 PM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Sun, 06 Jan 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी एसटीएफ ने रविवार को आयोजित 69000 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली का प्रयास कर रहे 27 लोगों को लखनऊ व प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। फिलहाल लखनऊ से पकड़े गए लोगों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। देर शाम तक एसटीएफ लगभग दर्जन भर अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश में जुटी थी।
विज्ञापन
एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि लखनऊ के नेशनल इंटर कॉलेज में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान धांधली की सूचना के बाद छापा मारा गया। यहां से नौ लोगों को गिरफ्तार कर आंसर की और अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं प्रयागराज में अलग-अलग स्थानों से सॉल्वर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सॉल्वर गैंग के सरगना कौशांबी निवासी नागेंद्र सिंह, अभ्यर्थी सुरेश यादव और सॉल्वर राजेश यादव को सरोज विद्या शंकर इंटर कॉलेज, झूंसी से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सॉल्वर राजेश प्रतापगढ़ का रहने वाला है। वहीं सहारा गर्ल्स इंटर कॉलेज करामात की चौकी, करेली से अभ्यर्थी संतोष सिंह व उसके स्थान पर परीक्षा दे रहे सॉल्वर मनोहर कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सॉल्वर मनोहर बिहार के आरा का रहने वाला है।