{"_id":"6a384a26ad7f4e25690d4c1a","slug":"nine-people-defrauded-of-950-lakh-rupees-under-the-pretext-of-sending-them-to-new-zealand-and-russia-lucknow-news-c-13-lko1096-1792865-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: न्यूजीलैंड, रूस भेजने के नाम पर नौ लोगों से 9.50 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: न्यूजीलैंड, रूस भेजने के नाम पर नौ लोगों से 9.50 लाख रुपये ठगे
Mon, 22 Jun 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कुशीनगर के खड्डा निवासी अवधेश ने विभूतिखंड स्थित आमिया ग्लोबल सर्विस ट्रैवल एजेंसी के संचालक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोपी ने अवधेश और आठ अन्य लोगों से न्यूजीलैंड और रूस भेजने के नाम पर 9.50 लाख रुपये ठगे हैं। विभूतिखंड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
अवधेश के मुताबिक, उन्हें विदेश जाना था, तभी उन्होंने सोशल मीडिया पर आरोपी की ट्रैवल एजेंसी का विज्ञापन देखा। उन्होंने दिए गए नंबर पर संपर्क किया। संचालक ने न्यूजीलैंड भेजने के लिए 1.60 लाख रुपये खर्च बताए। उन्होंने उसे रुपये दिए और टिकट के 80 हजार रुपये अलग से दिए। ठग ने उन्हें फर्जी वीजा और असली टिकट दिया। बाद में हवाई अड्डे पहुंचने पर पता चला कि उनका टिकट रद्द हो चुका था। आरोपी ने उनका फोन भी नहीं उठाया।
एयरपोर्ट पर मिले आठ और पीड़ित
अवधेश ने बताया कि हवाई अड्डे पर उन्हें आठ अन्य पीड़ित मिले। आरोपी ने उनसे भी रूस और न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर ठगी की थी। आरोपी ने कुशीनगर के दांदोपुर निवासी आशीष प्रजापति से 70 हजार, चखनी भुमीहारीपही के अंगद से 70 हजार, महाराजगंज के विशुनपुर के मनीष कुमार सिंह से 70 हजार, गोरखपुर के बहारई निवासी राममणी से 70 हजार, बिहार में चंपारण के श्याम से एक लाख, उन्नाव के सोहरामऊ निवासी अखिलेश से 1.60 लाख, उन्नाव के मौरावां निवासी नीरज से 1.60 लाख और कानपुर रोड निवासी अजय कुमार दुबे से दस हजार रुपेय लिए थे। पीड़ित जब आरोपी के दफ्तर पहुंचे तो वह बंद मिला। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।