फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nine female inmates ran away from the orphanage, two recovered

Lucknow News: अनाथालय से भागीं नौ संवासिनियां, दो बरामद

Fri, 18 Oct 2024 06:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 18 Oct 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
Nine female inmates ran away from the orphanage, two recovered
लखनऊ। श्रीराम औद्योगिक अनाथालय से नौ नाबालिग संवासिनियां बृहस्पतिवार रात भाग निकलीं। पुलिस ने फुटेज की मदद से दो को पकड़ लिया, जबकि सात का पता नहीं चल सका है। अनाथालय की अधीक्षिका पूर्णिमा प्रभाकर ने अलीगंज थाने में केस दर्ज कराया है। सभी संवासिनियां पाॅक्सो एक्ट के मामले से संबंधित हैं।
विज्ञापन

एसीपी व्रज नारायण सिंह ने बताया कि अलीगंज के सेक्टर-ई स्थित श्रीराम औद्योगिक अनाथालय के कक्ष संख्या- 2 में बिहार, बलिया, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, कन्नौज और अयोध्या की नौ संवासिनियां रहती थीं। रात तीन बजे कर्मचारी को निरीक्षण के दौरान कमरे में रहने वाली नौ संवासिनियां नहीं मिलीं। बाथरूम जाकर देखा तो वहां लगी ग्रिल और जाली कटी हुई थी।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों में सभी संवासिनियां जाती हुई नजर आईं। फुटेज की मदद से पुरनिया पुल के पास से दो को बरामद कर लिया। बाकी की तलाश में चार टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात डेढ़ बजे कमरे में थीं सभी
स्टाफ का कहना है कि रात डेढ़ बजे निरीक्षण के दौरान सभी संवासिनियां कमरे में थीं। तीन बजे के करीब जब कर्मचारी फिर से निरीक्षण पर निकले तो नौ संवासिनियां नहीं थीं। तलाशने पर जब उनका कुछ पता नहीं चला तो रात 3:45 बजे घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed