{"_id":"5e94db2b8ebc3e75d725d082","slug":"nine-corona-positive-found-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में मिले नौ पॉजिटिव, तीन जमाती, कुल मरीजों की संख्या हुई 41","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में मिले नौ पॉजिटिव, तीन जमाती, कुल मरीजों की संख्या हुई 41
Tue, 14 Apr 2020 03:05 AM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 14 Apr 2020 03:05 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ के सदर इलाके में कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में सोमवार को कोरोना वायरस के नौ पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें पांच राजधानी के सदर इलाके के तो एक बुजुर्ग नजीराबाद का है। वहीं दूसरे जिलों के तीन जमाती पॉजिटिव पाए गए हैं। नजीराबाद के बुजुर्ग की हालत गंभीर है और वह केजीएमयू में वेंटिलेटर पर है। लखनऊ में कुल मरीजों की संख्या 41 हो गई है जिसमें 31 राजधानी के मूल निवासी हैं और 10 दूसरे जिलों के हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सदर निवासी युवती, एक बुजुर्ग और तीन युवक पॉजिटिव पाए गए। नजीराबाद निवासी बुजुर्ग को छोड़कर राजधानी के बाकी मरीजों को बीकेटी के साढ़ामऊ स्थित रामसागर मिश्र अस्पताल में भर्ती किया गया। पॉजिटिव पाए गए तीन जमातियों में एक सहारनपुर, एक राजस्थान और एक असम का निवासी है। इन सभी को बीकेटी स्थित जीसीआरजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन