{"_id":"5fd4d9558ebc3e3ec77ddf4a","slug":"nine-cities-will-have-two-congress-chiefs-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ समेत नौ महानगरों में दो-दो अध्यक्ष बनाएगी कांग्रेस, हाईकमान को भेजा गया प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ समेत नौ महानगरों में दो-दो अध्यक्ष बनाएगी कांग्रेस, हाईकमान को भेजा गया प्रस्ताव
Sat, 12 Dec 2020 08:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 12 Dec 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस लखनऊ और कानपुर समेत नौ महानगरों में दो-दो अध्यक्ष बनाएगी। इस बारे में पार्टी हाईकमान को प्रस्ताव भेज दिया गया है। हालांकि पार्टी के अंदर ही इस फैसले के खिलाफ विरोध के स्वर उठने शुरू हो गए हैं। विरोध करने वालों का कहना है कि एक शहर में दो अध्यक्ष होने से काम होने के बजाय विवाद बढ़ेंगे।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के मुताबिक यूपी की जिम्मेदारी संभाल रहे राष्ट्रीय सचिवों के माध्यम से यह प्रस्ताव हाईकमान को भेजा गया है। पहले चरण में लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, बरेली, आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर और वाराणसी महानगरों में दो अध्यक्ष बनाए जाएंगे। इसके लिए महानगर को वार्डों के आधार पर दो हिस्सों में बांटा जाएगा।
विज्ञापन
पार्टी का मानना है कि महानगरों में एक अध्यक्ष से काम नहीं चल पा रहा है। दो अध्यक्ष होने से सांगठनिक गतिविधियां तेज होंगी। बूथ स्तर तक संगठन को पहुंचाने में मदद मिलेगी। हालांकि, इस प्रस्ताव के बाबत अभी कोई भी नेता सार्वजनिक रूप से कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं। पार्टी के अंदर ही एक धड़ा इस प्रस्ताव का विरोध कर रहा है।
विज्ञापन
इस धड़े में शामिल नेताओं का कहना है कि यूथ व महिला कांग्रेस और एनएसयूआई संगठन को प्रदेश में चार-चार हिस्सों में बांटा गया, पर इसके अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। एक ही शहर में दो अध्यक्ष होने से अंतरविरोध बढ़ेंगे। आपसी खींचतान बढ़ने से काम करना मुश्किल होगा। पार्टी संगठन के लिहाज से इसके नतीजे सुखद नहीं होंगे।