{"_id":"60b93a978ebc3e6686361256","slug":"nine-arrested-in-loot-gw-reporters-news-lko5808666191","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल मालिक से लूट में नौ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल मालिक से लूट में नौ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े होटल मालिक की पिटाई कर लाइसेंसी पिस्टल व सोने की चेन लूटने की वारदात का 24 घंटे में पुलिस ने खुलासा करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से होटल मालिक से लूटी गई पिस्टल व सोने की चेन के साथ ही वारदात में इस्तेमाल लग्जरी कार व एक बाइक भी बरामद हुई है।
हरदोईया लालनगर गांव निवासी सुनील यादव उर्फ मन्नी का काकोरी के भुरभुरी तालाब चौकी क्षेत्र में मोहान रोड पर राजधानी होटल है। बुधवार सुबह बेहटा गांव के पास बाइक सवार अज्ञात युवक व युवती ने मन्नी को ओवरटेक करके रोकने के साथ ही छेड़छाड़ का आरोप लगा झगड़ा किया। इसी बीच युवक ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। फिर मन्नी को पीटने के साथ ही उनकी लाइसेंसी पिस्टल व सोने की चेन लूटकर भाग गए थे। मन्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की तो वारदात में बेहटा गांव के रिंकू रावत के शामिल होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार सुबह दबिश देकर नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर काकोरी बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में रिंकू रावत निवासी ग्राम बेहटा, दीपक सिंह उर्फ मंटू व सुनील सिंह निवासी नादरगंज, सरोजनीनगर, अभिमन्यु सिंह निवासी हाईडिल कॉलोनी, सरोजनीनगर, अंकित पाल, अजय कुमार, अजय सिंह व राहुल कुमार वर्मा निवासी खुर्रमपुर, थाना बंथरा और विजनेश उर्फ गोगा निवासी ग्राम लोनहा, थाना बंथरा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से मन्नी यादव से लूटी गई लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस व सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल लग्जरी कार व बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस टीम को 20 हजार का नकद पुरस्कार
लखनऊ। लूट का शिकार हुए होटल मालिक सुनील यादव उर्फ मन्नी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया। इस पुलिस टीम में इंस्पेक्टर बृजेश सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, उपनिरीक्षक विश्वदीपक, जितेंद्र सिंह व सुधांशु रंजन, आरक्षी संदीप यादव, राधारमण, नितिन राणा, संतोष मिश्र, डीसीपी दक्षिणी की क्राइम टीम के आरक्षी सुनील, रविंद्र सिंह व मंजीत शामिल रहे।