फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nikay Chunav Up 2022 Municipal elections may be held in November in Uttar Pradesh

यूपी: नवंबर में हो सकता है नगर निकाय चुनाव, वार्डों के गठन, परिसीमन व सीटों के आरक्षण पर हो रहा मंथन

Sun, 03 Apr 2022 08:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Apr 2022 08:55 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव नवंबर में हो सकता है। इसके लिए वार्डों के गठन, परिसीमन व सीटों के आरक्षण पर मंथन किया जा रहा है। विभागीय मंत्री के साथ जल्द ही अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें फार्मूला तय करने के बाद प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। 

विज्ञापन
Nikay Chunav Up 2022 Municipal elections may be held in November in Uttar Pradesh
फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में होने वाले नगर निकाय के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर विकास विभाग के स्तर पर नव गठित नगर निकायों में वार्डों के गठन, परिसीमन और सीटों के आरक्षण को लेकर मंथन चल रहा है। 
विज्ञापन


नगर पंचायतों में कम से कम 10 और अधिकतम 24 वार्ड करने और नगर पालिका परिषदों में कम से कम 25 और अधिकतम 56 वार्ड निर्धारित करने समेत वार्डों के गठन में आबादी की संख्या निर्धारित करने को लेकर भी विचार चल रहा है। जबकि नगर निगमों में न्यूनतम 60 और अधिकतम 110 वार्ड को आधार माना जा सकता है।
विज्ञापन


वार्डोंं के गठन, परिसीमन व सीटों के आरक्षण पर हो रहा मंथन
दरअसल 2017 में हुए निकाय चुनाव में 2011 की जनगणना के आधार पर आबादी के मुताबिक वार्डों के गठन और जातिवार जनसंख्या के आधार पर आरक्षण का फार्मूला तैयार किया गया था। लेकिन इस बार स्थिति में काफी बदलाव है। अधिकारी नए नगर निकायों के गठन और सीमा विस्तार के बाद की स्थिति को देखते हुए वार्डों के परिसीमन और आरक्षण के नये फार्मूले पर विचार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री के साथ अधिकारियों की बैठक जल्द 
2017 में 16 नगर निगमों, 198 पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों में चुनाव हुआ था। इस बार 17 नगर निगम, 200 पालिका परिषद और 517 नगर पंचायतों में चुनाव होना है। इसलिए सबसे पहले इनमें वार्डों का गठन किया जाना है। वार्ड गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वार्डों का आरक्षण किया जाएगा और इसके बाद मेयर और अध्यक्ष की सीटों का आरक्षण होगा। विभागीय मंत्री के साथ जल्द ही अधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें फार्मूला तय करने के बाद प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed