फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nikay chunav: Leaders are coming to shivpal singh yadav for tickets.

निकाय चुनाव: शिवपाल यादव के दरबार में लगी टिकट के दावेदारों की भीड़, अखिलेश के आने का इंतजार

Wed, 14 Dec 2022 12:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Dec 2022 12:46 PM IST
सार

निकाय चुनाव में टिकट के लिए दावेदारों की भीड़ शिवपाल सिंह यादव के दरबार में लगने लगी है। प्रत्याशियों पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आने के बाद मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन
Nikay chunav: Leaders are coming to shivpal singh yadav for tickets.
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का सपा में विलय करने और मैनपुरी सीट पर उपचुनाव जिताने के बाद सपा की राजनीति में शिवपाल सिंह यादव का कद बढ़ गया है। वह प्रमुख भूमिका में आते हुए नजर आ रहे हैं। शिवपाल लखनऊ पहुंच चुके हैं जिसके बाद से ही निकाय चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की भीड़ उनके घर आने लगी है। कहा जा रहा है कि उम्मीदवारों का फैसला सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिल्ली से लौटने के बाद होगा।

विज्ञापन


हालांकि, आरक्षण को लेकर प्रदेश में निकाय चुनाव की तस्वीर उलझी हुई है पर इस पर जल्द ही कोर्ट से निर्णय होने की उम्मीद है। टिकटों के दावेदार भी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। अखिलेश यादव के दिल्ली से लौटने का इंतजार हो रहा है। ऐसे में दावेदार शिवपाल सिंह यादव के दरबार में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव से पहले मंडल समितियों को सक्रिय करेगी भाजपा, लोकसभा की तैयारी भी शुरू की
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव से पहले पुलिस महकमे में एक और बदलाव संभव, कई अफसरों को तैनाती का इंतजार


कोई पुराने संबंधों की दुहाई देकर खुद को बेहतरीन उम्मीदवार बता रहा है तो कोई वोट बैंक का हवाला दे रहा है। प्रदेश भर से महापौर, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार शिवपाल सिंह यादव के कार्यालय में डेरा डाले हुए हैं।

मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर डिंपल यादव ने चुनाव लड़ा और करीब तीन लाख वोटों से जीत दर्ज की जो कि ऐतिहासिक है। इस जीत में शिवपाल यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उपचुनाव परिणाम आने के दिन ही शिवपाल ने अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का सपा में विलय कर दिया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवपाल को सपा में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed