फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP activate Mandal committee for Nikay Chunav.

Nikay Chunav: निकाय चुनाव से पहले मंडल समितियों को सक्रिय करेगी भाजपा, लोकसभा की तैयारी भी शुरू की

Wed, 14 Dec 2022 10:00 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Dec 2022 10:00 AM IST
सार

भाजपा की नजर निकाय चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव पर भी है। इसके लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।  पार्टी ने मंडल समितियों को सक्रिय करने के साथ ही बूथ समितियों का भी पुनर्गठन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
BJP activate Mandal committee for Nikay Chunav.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा ने निकाय चुनाव के जरिये लोकसभा चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। निकाय चुनाव से पहले पार्टी ने मंडल समितियों को सशक्त करने के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से बूथ तक पहुंचने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बूथ से लेकर मंडल स्तर तक टीम सक्रिय रखने की योजना बनाई है। भाजपा के सभी 1918 मंडल में 16 पदाधिकारियों सहित 61 सदस्यीय कार्यसमिति सशक्त की जाएगी। सामाजिक समीकरणों के लिहाज से समिति में क्षेत्र की सभी प्रमुख जातियों के प्रतिनिधि शामिल किए जाएंगे। कार्यसमिति के सदस्यों के बूथ और सेक्टर स्तर पर प्रवास कराए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रमुख जातियों, लाभार्थियों, युवा, महिला, अनुसूचित जाति, किसान, अल्पसंख्यक सम्मेलन कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। पार्टी की गतिविधियों और मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए बूथ के प्रत्येक मतदाता को वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा। एक बूथ पर तीन से चार वाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक जिले में कम होंगे बूथ
विधानसभा चुनाव 2022 की तुलना में लोकसभा चुनाव 2024 में करीब दस हजार बूथ कम होंगे। तब कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए हर बूथ पर मतदाताओं की संख्या 1400 से घटाकर 1000-1200 तक की गई थी। वहीं, लोकसभा चुनाव में कोविड की बाध्यता नहीं रहेगी। इसलिए हर बूथ पर 1400-1500 मतदाता जोड़े जाएंगे। लिहाजा प्रदेश भर में करीब दस हजार बूथ कम होने का अनुमान है। इसलिए पार्टी बूथ समितियों का पुनर्गठन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed