फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nikant and Sukant failed to appear before Income Tax Department in Invest UP commission-taking case

इंवेस्ट यूपी में कमीशनखोरी मामला: आयकर के सामने पेश नहीं हुए निकांत और सुकांत, ईडी भी दोबारा भेजेगा नोटिस

Fri, 26 Sep 2025 08:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Sep 2025 08:22 PM IST
सार

इंवेस्ट यूपी में कमीशनखोरी के मामले में निकांत और सुकांत आयकर के सामने पेश नहीं हुए। ईडी को भी निकांत से पूछताछ करनी है। छापे के दौरान निकांत ईडी को घर से नदारद मिला था। 

विज्ञापन
Nikant and Sukant failed to appear before Income Tax Department in Invest UP commission-taking case
निकांत जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंवेस्ट यूपी में कमीशनखोरी के आरोप में गिरफ्तार बिचौलिया निकांत जैन आयकर विभाग की जांच इकाई के सामने पेश नहीं हुआ है। आयकर विभाग की जांच इकाई ने बीते सप्ताह निकांत और उसके भाई सुकांत जैन को भी नोटिस देकर तलब किया था, लेकिन दोनों गैरहाजिर रहे और पेश होने की कोई वजह भी नहीं बताई। वहीं दूसरी ओर ईडी ने भी निकांत जैन को तलब किया था, लेकिन अभी तक वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुआ है। अब ईडी अगले सप्ताह उसे दोबारा नोटिस भेजेगा।

विज्ञापन


बता दें कि इंवेस्ट यूपी में प्रोजेक्ट को मंजूरी दिलाने के नाम पर सोलर पी6 कंपनी से 5 फीसद कमीशन मांगने वाले निकांत जैन को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर इंवेस्ट यूपी के तत्कालीन सीईओ अभिषेक प्रकाश को भी राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया था। 
विज्ञापन


बाद में इस प्रकरण की जांच एसआइटी को सौंप दी गई थी। इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच आयकर और ईडी ने भी शुरू की थी। ईडी ने निकांत जैन और उसके करीबियों के ठिकानों पर छापा भी मारा था, हालांकि निकांत जैन अपने घर से नदारद मिला था। जिसके बाद उसे नोटिस देकर तलब किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ ने नहीं दिए दस्तावेज

वहीं दूसरी ओर आयकर विभाग की जांच इकाई ने एसटीएफ से इंवेस्ट यूपी मामले की जांच से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं, जो तीन बार रिमाइंडर देने के बाद भी नहीं सौंपे गए हैं। अब आयकर विभाग इस बाबत वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर दस्तावेज मुहैया कराने को कहेगा। साथ ही, एसआईटी से भी अब तक हुई जांच की जानकारी मांगी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed