फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nikah was done by creating a drama of conversion

Lucknow News: धर्मांतरण का नाटक रचकर किया निकाह

Mon, 10 Mar 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 10 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nikah was done by creating a drama of conversion
धर्मांतरण का नाटक रचकर किया निकाह
लखनऊ। कैसरबाग के बाजार झाऊलाल निवासी रुकैय्या खातून ने सीतापुर के मरसंडा निवासी मोहित कुमार पर धर्मांतरण का नाटक रचकर उनसे निकाह करने का आरोप लगाया है। आरोपी पर दहेज में कार मांगने का भी आरोप है। पुलिस ने मोहित व उसके घरवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


रुकैय्या के मुताबिक वह एक अस्पताल में काम करती हैं। वर्ष 2021 में उनकी मुलाकात मोहित से अस्पताल में हुई थी। रुकैय्या पहले से शादीशुदा थीं। करीबी बढ़ने पर मोहित ने उनसे शादी की बात कही। पर उन्होंने धर्म के चलते इन्कार कर दिया। आरोपी ने समीर नाम से जाली आधार कार्ड बनवा लिया। धर्मांतरण करने की बात कहकर पहले उनका तलाक कराया। इसके बाद अरोपी ने उनसे निकाह कर लिया। कुछ दिन बाद वह कार की मांग करने लगा। असमर्थता जताने पर उन्हें प्रताड़ित किया गया। अचानक एक दिन गहने व नकदी लेकर भाग गया।
विज्ञापन


दरोगा बनकर धमकाया

पीड़िता के मुताबिक 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे उनके पास एक कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद को अलीगंज थाने में तैनात दरोगा बताया। उसने उनसे मोहित को बंधक बनाकर रखने की बात कही। पीड़िता को पता चला कि कॉल मोहित के परिचित ने की थी। विरोध पर आरोपी ने कॉल काट दी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed