फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nigerian master mind was behind fraud with UPRNN MD.

ई-मेल से हेराफेरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नाइजीरियन समेत सात गिरफ्तार

Thu, 28 Feb 2019 11:57 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 28 Feb 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
Nigerian master mind was behind fraud with UPRNN MD.
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेल स्पूफिंग (ई-मेल से हेराफेरी) कर देश के सैकड़ों खातों से करोड़ों रुपये उड़ाने वाले गिरोह का साइबर क्राइम सेल व विभूतिखंड पुलिस ने राजफाश किया है। इसका मास्टर माइंड नाइजीरिया का आस्कर है। टीम ने उसे दिल्ली से बुधवार को गिरफ्तार किया। इसके अलावा गोरखपुर के राप्तीनगर के आशीष जायसवाल, तिवारीपुर परवेज, गयासुद्दीन, रिजवान उल्लाह राईन, संतकबीर नगर निवासी प्रवीण जायसवाल, बिहार के औरंगाबाद का मो. नौशाद को दबोचा है। गिरोह ने अब तक 37 खातों की स्पूफिंग कर दस करोड़ रुपये से अधिक की रकम उड़ाना कुबूला है। इसी गिरोह ने उप्र. राजकीय निर्माण निगम के खाते की भी स्पूफिंग कर 9.5 लाख रुपये साफ किए थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेश चंद्र रावत के मुताबिक, राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के वित्तीय सलाहकार विनोद प्रभाकर को छह फरवरी को एक ई-मेल मिला। इसमें निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक राजन मित्तल का जिक्र था। लिखा था कि प्रबंध निदेशक एक महत्वपूर्ण बैठक में हैं, जिसे देखते हुए उन्होंने एक कंपनी के बकाये का नौ लाख पचास हजार आठ सौ रुपये आरटीजीएस से भुगतान करने का निर्देश दिया है। यह भुगतान तत्काल करना है। ऐसे में अकाउंट विभाग ने प्रबंध निदेशक के ई-मेल को देखकर रकम एक बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी। लेकिन कुछ देर निर्माण निगम के अधिकारियों को शक हुआ तो उन लोगों ने प्रबंध निदेशक राजन मित्तल से संपर्क किया। उन्होंने ऐसी किसी ईमेल को भेजे जाने से ही इन्कार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद जालसाजी का केस दर्ज कराया गया। मामले की जांच साइबर क्राइम सेल को सौंपी गई। प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड राजीव द्विवेदी ने बताया कि साइबर सेल की टीम ने गिरोह की कुंडली खंगालनी शुरू की तो गोरखपुर के एक निजी कंपनी श्रीबालाजी महिला गृह उद्योग का नाम सामने आया। पुलिस ने कंपनी के मालिक को मुख्य आरोपी बनाया। जांच शुरू की तो गिरोह का सीधा संपर्क नाइजीरियन गैंग से मिला। यह कई लोगों की मेल स्पूफिंग कर करोड़ों रुपये ठग चुका था। कड़ियां जुड़ने लगीं तो साइबर सेल की एक टीम दिल्ली रवाना हो गई। छानबीन में दिल्ली के छत्तरपुर इलाके में गिरोह के कुछ बदमाशों की जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed