फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nigerian gang defrauds lucknow boy on facebook

फेसबुक पर विदेशी लड़की बनकर ऐसे ठगी कर रहा है ये गैंग

Wed, 23 Dec 2015 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 Dec 2015 04:22 PM IST
विज्ञापन
nigerian gang defrauds lucknow boy on facebook
फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी करने वाले नाइजीरियन गैंग ने गोमतीनगर के विकासखंड निवासी छात्र रजनी शुक्ला से 1,90,000 रुपये ठग लिए। ठगों ने सिंडी नैंसी के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर छात्र को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी।
विज्ञापन


विदेशी युवती की आकर्षक फोटो देखकर छात्र ने उसकी दोस्ती स्वीकार कर ली। दोनों के बीच लंबी चैटिंग होने लगी। इस बीच फर्जी गर्लफ्रेंड ने गिफ्ट भेजने का लालच देकर छात्र से रुपये जमा कराने को कहा।
विज्ञापन


ठगों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के लैंबियाक एसडब्ल्यू और लैंबियाक थांगा सी. नेम्पुई के नाम से दो अकाउंट नंबर भी दिए। छात्र ने इन अकाउंट में कई बार में मोटी रकम जमा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकम टैक्स के रूप में 2,20,000 रुपये और मांगने पर उसका माथा ठनका। उसने गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।

सिंडी नैंसी ने खुद को लंदन के बड़े कारोबारी की बेटी बताया था। छात्र ने बताया कि सिंडी नैंसी की फ्रेंड रिक्वेस्ट बीती एक दिसंबर को ही आई थी। दोस्ती होते ही उसने चैटिंग शुरू कर दी। नैंसी ने चैटिंग के दौरान ही छात्र से प्यार का इजहार भी किया।

इस तरह छात्रों ने नैंसी को मान लिया सच्चा

nigerian gang defrauds lucknow boy on facebook

ठगों ने छात्र को ई-मेल से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की एक स्लिप की कॉपी भेजी थी। छात्र ने बताया कि स्लिप देखकर उसे नैंसी पर यकीन हुआ और उसने गिफ्ट के बदले रुपये जमा करा दिए।

इसके बाद गिफ्ट इंडिया पहुंचने की जानकारी देते हुए कस्टम विभाग की दूसरी स्लिप भेजी गई। इसमें भी छात्र से रुपये जमा कराने को कहा गया था।

नैंसी ने एक हफ्ते बाद ही छात्र को गिफ्ट भेजने की बात कही। बीती 16 दिसंबर को दिल्ली से मार्क विलियम नाम के व्यक्ति का फोन आया और उसने लंदन से गिफ्ट आने की जानकारी देते हुए 20,000 रुपये जमा कराए।

छात्र ने जल्द गिफ्ट रिसीव करने की बात कही। अगले दिन कस्टम अधिकारी मोनिका शर्मा ने उसे फोन कर गिफ्ट छुड़ाने की एवज में 30,000 रुपये जमा करने को कहा। इस तरह कई बार में छात्र से 1,90,000 रुपये जमा करा लिए।

भाई को बताया तो हुआ खुलासा

nigerian gang defrauds lucknow boy on facebook

जब इनकम टैक्स के नाम पर सवा दो लाख रुपये और मांगे गए तो छात्र ने मुंबई में अपने रिश्ते के भाई और इंडियन रेवेन्यू सर्विसेज के अधिकारी को फोन किया। छात्र ने भाई को गिफ्ट भेजे जाने की जानकारी दी।

हालांकि, गिफ्ट के नाम पर जमा की गई रकम को वह छिपा गया। भाई ने गर्लफ्रेंड और गिफ्ट को ठगों का मायाजाल बताते हुए रुपये न जमा करने की बात कहते हुए एफआईआर दर्ज कराने को भेजा।

छात्र ने बताया कि गिफ्ट छुड़ाने के लिए उसने दोस्तों से रकम उधार ली थी। उसने अपने माता-पिता को भी रुपये उधार लेने के बारे में जानकारी नहीं दी थी।

छात्र ने बताया कि वह बैंकिंग की तैयारी कर रहा है और उधार लौटाने के लिए फूटी कौड़ी नहीं है। उसने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार कर रकम वापस दिलाने जाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed