{"_id":"6272830e9d48403bd072aad5","slug":"nhrc-issues-notice-to-up-dgp-and-chief-secretary-in-lalitpur-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में रेप पीड़िता का रेप: मानवाधिकार आयोग ने यूपी सरकार को जारी किया नोटिस, चार सप्ताह में मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में रेप पीड़िता का रेप: मानवाधिकार आयोग ने यूपी सरकार को जारी किया नोटिस, चार सप्ताह में मांगा जवाब
Wed, 04 May 2022 07:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 04 May 2022 07:13 PM IST
सार
एक सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से थाने में एसएचओ द्वारा दुष्कर्म की घटना पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नोटिस जारी कर सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ललितपुर के एक थाने में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे देश को हिला दिया है। मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार, प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
ललितपुर में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई एक किशोरी के साथ पाली के थानाध्यक्ष ने थाना परिसर में बने अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
NHRC issues notices to the Chief Secretary and the Director-General of Police, Uttar Pradesh and sought a report within 4-weeks pertaining to media report of a rape of 13 years old girl by the in-charge of police station in Lalitpur district pic.twitter.com/80Jao2GQXT
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 4, 2022
विज्ञापन
एसओ के कहने पर किशोरी की मौसी ही उसे थाने में लेकर पहुंची थी। चाइल्ड लाइन में काउंसलिंग के बाद घटना का खुलासा हुआ। एसपी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। एसओ समेत चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामले में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी तिलकधारी सरोज गिरफ्तार कर लिया गया है।