फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NHM will now recruit 65 doctors, interview will be held on 25th

Lucknow News: एनएचएम अब करेगा 65 डॉक्टरों की भर्ती, 25 को होगा साक्षात्कार

Mon, 14 Apr 2025 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
NHM will now recruit 65 doctors, interview will be held on 25th
लखनऊ। सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी मेडिकल अफसरों की भर्ती इसी माह होगी। डीएम ने भर्ती प्रक्रिया पर मुहर लगा दी है। वॉक इन इंटरव्यू की डेट भी तय हो गई है। अफसरों का कहना है कि वॉक इन इंटरव्यू के जरिये डॉक्टरों के चयन बाद उन्हें अस्पतालों व हेल्थ ऐंड वेलनेस सेंटरों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व पीएचसी में संविदा डॉक्टरों के 65 पद खाली हैं। 10 से अधिक डॉक्टर इस साल नौकरी छोड़ चुके हैं। केंद्रों पर डॉक्टर न होने से मरीजों को लौटना पड़ रहा है। मरीजों को उनके नजदीकी केंद्र पर सेवाएं मुहैया कराने के लिए खाली पदों को भरने की तैयारी विभाग ने की है।
विज्ञापन

अफसरों का कहना है कि सीएमओ के अधीन कार्यरत होने वाले डॉक्टरों को 80 हजार रुपये वेतन व बेहतर सेवाएं देने पर 20 हजार रुपये इंसेंटिव मिलेगा। वहीं, सरकारी अस्पतालों में कार्य करने वाले एमबीबीएस डॉक्टरों का मानदेय एक लाख रुपये होगा। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, एमबीबीएस डॉक्टर की चयन प्रक्रिया वॉक इन इंटरव्यू के जरिये होगी। इसकी तिथि 25 अप्रैल तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed