{"_id":"62bd46977c60060af968bb3c","slug":"nhai-approves-plans-for-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"NHAI approves: 21431 करोड़ से संवरेंगी यूपी की सड़कें, 15 सड़कों का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NHAI approves: 21431 करोड़ से संवरेंगी यूपी की सड़कें, 15 सड़कों का होगा चौड़ीकरण
Thu, 30 Jun 2022 12:15 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:15 PM IST
सार
एनएचएआई ने यूपी के लिए 21431 करोड़ रुपये की नई परियोजनाएं कर ली हैं। इससे 538 किमी. लंबाई में सड़कों के चौड़ीकरण पर काम होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने चालू वित्त वर्ष में यूपी के लिए 21,431 करोड़ रुपये की नई परियोजनाएं मंजूर की हैं। इससे 15 सड़कों पर कुल 538 किमी लंबाई में चौड़ीकरण का काम होगा। इनमें से 13 की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
एनएच-731 के पलिया-शाहजहांपुर 48.75 किमी हिस्से पर 529 करोड़ रुपये की लागत से काम कराया जाएगा। इसे पेव्ड शोल्डर के साथ दो लेन (10 मीटर चौड़ा) किया जाएगा। वहीं, आगरा इनर रिंग रोड के बचे हुए 7.77 किमी हिस्से को छह लेन करने के लिए 838 करोड़ मंजूर किए गए हैं। इन दोनों ही परियोजनाओं के लिए एनएचएआई ने बिड आमंत्रित कर ली हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा एनएच-731 पर शाहजहांपुर से हरदोई बाईपास तक 51 किमी लंबी सड़क को फोरलेन किया जाएगा। इस पैकेज-2 बी पर 1101 करोड़ जबकि पैकेज-2 ए में 35 किमी लंबाई में चार लेन चौड़ीकरण पर 876 करोड़ खर्च किए जाएंगे
विज्ञापन
एनएच 530-बी यानी मथुरा-हाथरस-बदायूं-बरेली सेक्शन पर पैकेज 1-ए के अंतर्गत 1.46 किमी लंबे हिस्से को छह लेन करने के लिए 98 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। एनएच-734 पर मुरादाबाद बाईपास को 4-6 लेन करने के लिए 1451 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इस हिस्से की कुल लंबाई 33.2 किमी है।
एनएचएआई ने ये परियोजनाएं भी मंजूर की
- एनएच-734 का मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा सेक्शन 4-6 लेन, पैकेज-2, 40 किमी, 1723.9 करोड़ रुपये
- एनएच-734 का काशीपुर बाईपास सेक्शन, पैकेज-3, 12.1 किमी, 597 करोड़ रुपये
- कानपुर रिंग रोड एनएचडीपी फेज-1, 23 किमी, 1322.5 करोड़ रुपये
- फोरलेन मथुरा-हाथरस-बदायूं-बरेली सेक्शन पैकेज-2, 57.1 किमी, 2221 करोड़ रुपये
- फोरलेन बरेली-पीलीभीत-सितारगंज रोड 70.87 किमी, 2407 करोड़ रुपये
- फोरलेन मथुरा-हाथरस-बदायूं-बरेली पैकेज-4, 67.918 किमी, 3794 करोड़ रुपये
-फोरलेन मथुरा-हाथरस-बदायूं-बरेली पैकेज-3, 46.1 किमी, 1957.59 करोड़ रुपये
- फोरलेन मेरठ-नजीबाबाद हाईवे-119 पैकेज-2, 40.25 किमी, 2160.54 करोड़ रुपये
- दिल्ली रोड से हापुड़ रोड को बुलंदशहर के पास जोड़ना, 3.5 किमी, 351.2 करोड़ रुपये