फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   news for haz pilgrims

हज यात्रियों को लगे टीके, मिला प्रशिक्षण

Wed, 20 Aug 2014 02:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Aug 2014 02:43 PM IST
विज्ञापन
news for haz pilgrims

हज यात्रा से जुड़ी बारीकियों और वहां बरती जाने वाली ऐहतियात की जानकारी

विज्ञापन
हज यात्रियों को नदवा कॉलेज में हज कमेटी की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में दी गई।

शिविर में 745 यात्रियों को टीके लगाए गए, जिसमें 413 आदमी व 332 औरतें शामिल रहीं।


हज-2014 के लिए लखनऊ से पहली फ्लाइट 27 अगस्त को रवाना होगी। इसलिए यात्रियों को हज से जुड़ी जानकारियां देने व उनके टीकाकरण के लिए राज्य हज कमेटी की ओर से नदवा कॉलेज में सुबह 10 बजे से कैंप लगाया गया।

पर, बदइंतजामी के कारण दोपहर में भीड़ बेकाबू हो गई। हज कमेटी से जुड़े एजाज सिद्दीकी, मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी व मौलाना राबे हसनी मदनी ने यात्रियों को प्रशिक्षण दिया।

मौलाना याकूबी ने बताया कि यात्रियों को दिमागी बुखार व इंफ्लूएंजा के टीकों के अलावा पोलियो ड्रॉप भी पिलाई गई। कुल 745 लोगों का टीकाकरण हुआ।


आधार कार्ड पर मिलेगी व्हीलचेयर, चलेंगे मेट्रो से

मदीना में बुजुर्ग यात्रियों को व्हीलचेयर आधार कार्ड दिखाने पर मिल जाएगी। वहीं यात्रियों को मेट्रो की सुविधा उपलब्ध होगी। मौलाना याकूबी ने बताया कि पहले व्हीलचेयर मुफ्त में इंडियन हज कमेटी केकार्ड पर मिलती थी। अब भारतीय पहचानपत्रों से सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed