फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   news for 9000 teachers in UP

पढ़ाने से पहले गुरुजी की लगेगी मैथ की क्लास

Mon, 20 Jan 2014 08:52 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 20 Jan 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
news for 9000 teachers in UP

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्र-छात्राओं को पढ़ाने से पहले गुरुजी खुद गणित की बारीकियां सीखेंगे।

विज्ञापन


इसके लिए पहले चरण में गणित के 5,826 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये शिक्षक अपने जिले के अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।

यह प्रक्रिया मार्च तक चलेगी, ताकि नए सत्र में स्कूल खुलने के साथ छात्र-छात्राओं को गणित की अच्छी शिक्षा मिल सके।

उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित स्कूलों में पढ़ाई का बुरा हाल है। खासकर इन स्कूलों के बच्चे गणित में काफी कमजोर हैं। इसका मुख्य कारण इन्हें पढ़ाने वाले शिक्षक हैं।
विज्ञापन


परिषद का मानना है कि बदलते हालात के मुताबिक शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की जरूरत है। इसके लिए पहले चरण में हर जिले से मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे। ये शिक्षक अपने साथी शिक्षकों को गणित के फॉर्मूले सिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय ने जिलेवार शिक्षकों की सूची मांगी थी। सभी जिलों से 5,826 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिए जाने की सूची मिल गई है।

इसके आधार पर निदेशालय ने राज्य भाषा शिक्षण संस्थान को प्रशिक्षण प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

कितने शिक्षक होंगे प्रशिक्षित
आगरा 376, अलीगढ़ 294, इलाहाबाद 280, आजमगढ़ 373, बरेली 260, बस्ती 238, चित्रकूट 126, देवीपाटन 194, फैजाबाद 280, गोरखपुर 507, झांसी 252, कानपुर 320, लखनऊ 576, मेरठ 664, मिर्जापुर 190, मुरादाबाद 370, सहारनपुर 276 तथा वाराणसी मंडल के 250 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed