फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   news car for officers in Uttar Pradesh

अफसरों के लिए नई कार तलाश रहे अखिलेश

Wed, 13 Aug 2014 12:59 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 13 Aug 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
news car for officers in Uttar Pradesh

सरकार मंत्रियों और नौकरशाहों की पसंदीदा अंबेसडर कार के स्थान पर नए वाहन की खोज में जुट गई है।

विज्ञापन


वित्त और लघु उद्योग विभाग के बीच इस मामले में लंबी खतो-किताबत के बाद शासन ने वाहन का नाम सुझाने के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर दी है।

यह कमेटी माननीयों और अफसरों की पसंद का ख्याल रखते हुए नए वाहन का नाम सुझाएगी।

अभी तक था अंबेसडर का सहारा

news car for officers in Uttar Pradesh

प्रदेश में मंत्रियों के साथ शासन व प्रशासन के अफसरों के लिए अब तक अंबेसडर कार खरीदी जाती रही है।

पिछले काफी दिनों से सरकारी विभागों द्वारा शासन को लगातार यह बताया जा रहा है कि इस कार का निर्माण बंद होने से नए वाहनों की खरीद नहीं हो पा रही है।

अंबेसडर की जगह कौन सा वाहन खरीदा जाए, इस संबंध में मार्गदर्शन मांगा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लघु विभाग ने कहा, उच्चस्तरीय कमेटी दे सुझाव

news car for officers in Uttar Pradesh

वित्त विभाग ने पिछले दिनों वाहन का नाम सुझाने की जिम्मेदारी लघु उद्योग विभाग को सौंपी थी लेकिन उसने अकेले निर्णय करने के बजाय शासन से विभिन्न विभागों की एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाने की संस्तुति कर दी।

अब उच्चस्तर से एक कमेटी गठित करने पर सहमति दे दी गई है। प्रमुख सचिव वित्त की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में प्रमुख सचिव परिवहन, प्रमुख सचिव लघु उद्योग व राज्य संपत्ति अधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन

अंबेसडर के आस-पास हो कीमत

news car for officers in Uttar Pradesh

यह कमेटी अंबेसडर कार की कीमत के आसपास वाले दूसरे वाहनों के नाम सुझाएगी। इसके बाद अंबेसडर के स्थान पर नए वाहन खरीदे जा सकेंगे।

प्रमुख सचिव वित्त राहुल भटनागर ने बताया कि कमेटी का जल्दी ही गठन कर नए वाहन का नाम तय कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed