फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   newborn found on street in chinhat

फूल सी बच्ची को अपनों ने फेंका, ये हो गए उसकी मुस्कान पर फिदा, ऐसे संभाला

Fri, 16 Feb 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Feb 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
newborn found on street in chinhat
लावारिस मिली बच्ची की देखभाल करतीं लोहिया अस्पताल की स्टाफ। - फोटो : अमर उजाला
फिर एक बार राजधानी शर्मसार हुई...। एक नन्हीं सी जान, जिसे मिलनी चाहिए थी ममता की छांव, जिसे कलेजे से लगाकर माता-पिता, दादा-दादी को दुलारना चाहिए था, उन्हीं संगदिल अपनों ने उसे सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया।
विज्ञापन


चिनहट में सड़क पर मिली महज दो दिन की इस नवजात की हालत गंभीर है, उसे फिलहाल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के एनआईसीयू में भर्ती करवाया गया है। 

चिनहट इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि  नवजात के बारे में जुग्गौर के रहने वाले युवक राकेश ने सूचना दी। वह रात करीब 11 बजे चिनहट से गुजर रहा था। उसे सड़क किनारे अखबार में कुछ लिपटा हुआ नजर आया। 
विज्ञापन


राकेश को उत्सुकता हुई और उसने पास जाकर देखा। उसने पाया कि कागज में एक जीती-जागती नवजात पड़ी है। वह ज्यादा हिल-डुल नहीं रही थी, लेकिन राकेश ने पाया कि वह जीवित थी। ऐसे में उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात को कब्जे में लिया, साथ ही चाइल्ड लाइन को सूचित किया। चाइल्ड लाइन और पुलिस ने नवजात को राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। 

घंटों में खुले में पड़ी रही, इसलिए हालत नाजुक

newborn found on street in chinhat
संरक्षण मिलने से पहले दो दिन की फूल जैसी कोमल देह कई घंटे खुले और सर्दी में रही। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। हालांकि उन्हाेंने आशा जताई है कि वह ठीक हो जाएगी। दूसरी ओर पुलिस के अनुसार उसके शरीर पर कोई जख्म नहीं मिला है, केवल खुले में रहने और नवजात उम्र की वजह से उसकी यह हालत हुई है।

...बेटी होने की मिली सजा
राकेश को यह नवजात रात करीब 11 बजे मिली, पुलिस को आशंका है कि शाम के समय उसे लावारिस छोड़ा गया था। हालांकि पुलिस जांच कर रही है, लेकिन इस बात की उम्मीद कम है कि उसे लावारिस छोड़ने वालों का पता चल सकेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि बेटी होने की वजह से उसे इस तरह लावारिस छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed