फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New western disturbance will change the weather, maximum temperature will increase.

Lucknow News: नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, अधिकतम तापमान में होगा इजाफा

Mon, 22 Dec 2025 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
New western disturbance will change the weather, maximum temperature will increase.
बच्चे को गर्म कपड़े पहनाकर ठंड से बचाती महिला।  - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। प्रदेश के ऊपर सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से अब मौसम बदलने वाला है। शुरुआत रविवार से हो गई है। माैसम विभाग का कहना है कि रविवार को हवा का रुख पछुआ से बदलकर पूर्वा हो गया है। यही वजह है कि रविवार को दिन में धूप खिली जिससे अधिकतम तापमान में थोड़ा सुधार देखने को मिला।
विज्ञापन

रविवार को दिन की शुरुआत सुबह घने कोहरे के साथ हुई। सुबह में न्यूनतम दृश्यता 500 मीटर तक जा पहुंची थी। इसके बाद कोहरा छटा और खिली धूप निकली। इसके बावजूद गलन भरी हवाओं ने पीछा नहीं छोड़ा। लोगों को धूप में भी शाॅल, स्वेटर आदि का सहारा लेना पड़ा। दिन में धूप से राहत के बाद जब शाम ढली तब गलन भरी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लगातार सक्रिय हो रहे दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इससे गलन में कमी आएगी। रविवार दोपहर में आसमान में छिटपुट बादलों से विक्षोभ की सक्रियता के साफ संकेत मिले हैं। सोमवार से और भी बदलाव महसूस किया जाएगा। सुबह मध्यम से घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 2.9 डिग्री की बढ़त के साथ 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed