फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new volvo bus in occasion of deepawali

रेलवे की वेटिंग से परिवहन ने दिलाया छुटकारा

Mon, 25 Nov 2013 01:40 PM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
नरेश शर्मा/लखनऊ Updated Mon, 25 Nov 2013 01:40 PM IST
विज्ञापन
new volvo bus in occasion of deepawali

परिवहन निगम दीपावली पर जनता को 60 नई वॉल्वो का तोहफा देने जा रहा है। नई वॉल्वो के संचालन से जनता का सफर सुहाना होगा, लेकिन किराये के नाम पर उनकी जेब जरूर कटेगी।

विज्ञापन


तीन ट्रांसपोर्ट कंपनियां वॉल्वो का संचालन करने के लिए आगे आई हैं, जिन्हें निगम की क्रय समिति ने हरी झंडी दे दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही ट्रांसपोर्ट कंपनियों और निगम के बीच सेवा शर्त को लेकर अनुबंध होगा।
विज्ञापन


तत्कालीन प्रबंध निदेशक पार्थ सारथी सेन शर्मा के कार्यकाल में निकले टेंडर के वॉल्वो संचालन रेट को मोशन लॉजिस्टिक लखनऊ, कॉन कोड लॉजिस्टिक और जेट ट्रांसपोर्ट कंपनी चंडीगढ़ ने माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीन ट्रांसपोर्ट कंपनियों ने निगम के तय वॉल्वो रेट के आधार पर 60 वॉल्वो के अनुबंध के आधार पर संचालन करने की रजामंदी दिखाई है।

पढ़ें-इस फॉर्मूले से दूर होगी शिक्षकों की कमी

निगम की क्रय समिति ने इन ट्रांसपोर्ट कंपनियों के संचालन रेट को अनुमोदित कर दिया है। अनुबंध के बाद ट्रांसपोर्ट कंपनियां शर्त के अनुसार निगम को चरणबद्ध तरीके से वॉल्वो मुहैया कराने का सिलसिला शुरू कर देंगी।

उम्मीद है कि इनका संचालन दीपावली पर शुरू हो जाएगा। इस संबंध में निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) राजेश वर्मा ने बताया कि नई वॉल्वो को अनुबंध के आधार पर निगम बेड़े से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है।


बनेंगे चार वॉल्वो हब
परिवहन निगम नई वॉल्वो के संचालन के लिए दिल्ली सहित चार महानगरों में वॉल्वो हब बनाएगा। यानी इन केंद्रों से नई वॉल्वो का संचालन होगा। सूत्र के अनुसार यह हब लखनऊ, वाराणसी, मुरादाबाद और दिल्ली में बनाएं जाएंगे।

इन केंद्रों से निर्धारित रूट पर वॉल्वो जनता को सफर मुहैया कराएगी। वर्तमान में लखनऊ के आलमबाग अड्डे से वाराणसी, इलाहाबाद,अजमगढ़, दिल्ली, जयपुर और देहरादून के लिए वॉल्वो का संचालन हो रहा है।

लखनऊ की खबरों के लिए क्लिक करें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed