फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New trains for Udaipur and Jaipur in budget

आम बजट में लखनऊ को जयपुर और उदयपुर के लिए ट्रेनों की सौगात मिली

Tue, 02 Feb 2021 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
New trains for Udaipur and Jaipur in budget
आम बजट में लखनऊ को जयपुर और उदयपुर के लिए ट्रेनों की सौगात मिली है। इसके अलावा उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में रेल दोहरीकरण, नई लाइन बिछाने और इलेक्ट्रिफिकेशन योजनाओं को भी प्राथमिकता मिली है।
विज्ञापन

ट्रेन 09715 पांच फरवरी से हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रात 9.05 बजे जयपुर से चलकर अगली सुबह 11.45 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।
वहीं, ट्रेन 09716 छह फरवरी से हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को गोमतीनगर से शाम 4.45 बजे चलकर अगली सुबह 7.20 बजे जयपुर पहुंचेगी।
ट्रेन 09709 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस वाया लखनऊ आठ फरवरी से सोमवार शाम चार बजे चलकर अगली रात 12.35 बजे कामाख्या पहुंचेगी।
वापसी में 09710 कामाख्या-उदयपुर सिटी 11 फरवरी से हर गुरुवार को कामाख्या से शाम 6.30 बजे चलकर रविवार रात 12.35 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
आम बजट में राजधानी को कुल कितनी और क्या सौगातें मिली हैं, इसका खुलासा पिंक बुक में होगा। यह हफ्ते भर में जारी हो सकती है।
बुक करा सकेंगे आकर्षक विस्टाडोम कोच
आरडीएसओ की ओर से तैयार पारदर्शी व आकर्षक सुविधाओं वाले विस्टाडोम कोच भी आम बजट में शामिल किए गए। अब इन्हें भी पटरियों पर उतारा जाएगा। एलएचबी रैक वाला एक विस्टाडोम कोच लोग बुक करा सकेंगे। इसमें चेयरकार की 44 सीटें होंगी।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर के बीच 160 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें
कानपुर रेलखंड को सेमी हाईस्पीड ट्रेनों के लिए तैयार करने पर हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर 80 से 110 की स्पीड तक ही ट्रेनें दौड़ पाती हैं। कानपुर से आगे दिल्ली तक रूट 130 किमी की रफ्तार के लिए मुनासिब है। अधिकारियों की मानें तो लखनऊ-कानपुर रेलखंड पर रफ्तार 160 किमी तक करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed