एक नवंबर से नए समय पर चलेंगी ये ट्रेन्स, देखें शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्हें गत वर्ष भी टाइमटेबल में शामिल किया गया था, लेकिन अब तक इनके चलने का इंतजार है। हमसफर, ग्वालियर मेल, एलटीटी गोरखपुर सहित पैसेंजर व मेमू को मिलाकर कुल 32 ट्रेनों की टाइमिंग बदली जा रही है। लेकिन यात्री अपनी ट्रेनों के बदले समय का पता लगाने के लिए परेशान हो रहे है।
नियमों की बात करें तो यात्रियों को दो दिन पहले ही उनकी ट्रेनों की नई समय सारिणी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इसके लिए आरक्षण केंद्रों व स्टेशन पर लगी समयसारिणी को बदला जाना जरूरी था। नई समय सारिणी का पता लगाने के लिए यात्री सोमवार को परेशान होते रहे। यात्रियों को ट्रेन ऐट ए ग्लांस तक नहीं मिल सक है।
यह हालत तब है, जब पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय ने तीन दिन पहले ही अपनी समयसारिणी जारी कर दी थी । लेकिन, लखनऊ मंडल के अधिकारियों ने कोई तैयारी नहीं की। उत्तर रेलवे मुख्यालय ने भी सोमवार देर शाम नया टाइम टेबल जारी कर दिया। लखनऊ, सहारनपुर पैसेंजर को नौ नवंबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है।
देखें, इन ट्रेनों का बदला समय
यशवंतपुर गोरखपुर (15024) 13.10 13.20
एलटीटी गोरखपुर (11079) 17.15 17.40
गोरखपुर एलटीटी (11080) 13.55 14.20
ग्वालियर मेल (11123) 11.45 11.55
एलटीटी सुल्तानपुर (12143) 17.25 17.35
हमसफर एक्सप्रेस (12571) 1.05 1.15
हमसफर एक्सप्रेस (12595) 1.05 1.15
कोलकाता जम्मू (13151) 10.20 10.45
जम्मू कोलकाता (13152) 17.05 17.30
फैजाबाद दिल्ली (14205) 20.00 20.10
गंगा गोमती एक्सप्रेस (14215) 10.10 -
वाराणसी बरेली (14235) 6.55 7.05
सरयू यमुना (14649) 00.50 1.05
शहीद एक्सप्रेस (14673) 00.50 1.05
मरुधर एक्सप्रेस (14854) 2.50 3.25
गोरखपुर एलटीटी(15063) 13.55 14.20
एलटीटी गोरखपुर (15064) 19.30 19.55
गोरखपुर पनवेल(15065) 13.55 14.20
पनवेल गोरखपुर (15066) 19.30 19.55
गोरखपुर बांद्रा (15067) 13.55 14.20
बांद्रा गोरखपुर (15068) 9.05 9.30
जनसाधरण एक्सप्रेस (15269) 10.00 10.15
चंडीगढ़ डिब्रूगढ़(15904) 11.05 11.20
मुजफ्फरपुर सूरत(19054) 10.00 10.30
अहमदाबाद एक्सप्रेस(19410) 10.00 10.15
अंत्योदय एक्सप्रेस(22921) 10.15 10.30
अंत्योदय एक्सप्रेस(22922) 10.00 10.15
फैजाबाद पैसेंजर(54231) 9.35 -
बाराबंकी मेमू(64232) - 11.30
कानपुर बाराबंकी मेमू(64236) 20.30 20.40
सहारनपुर पैसेंजर(54251) - 20.00
रायपुर गरीब रथ(12535) - 14.10