कल से एक और ट्रेन दौड़ेगी दिल्ली के लिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल बजट में घोषित मऊ-आनंद विहार टर्मिनल द्विसाप्ताहिक ट्रेन
ट्रेन का शुभारंभ मऊ स्टेशन से होगा और इससे लखनऊ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
ट्रेन 15025 मऊ से प्रत्येक रविवार व मंगलवार को सुबह 10:45 बजे रवाना होगी और 19:55 बजे लखनऊ होते हुए सुबह 6:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन 15026 सोमवार व शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर एक बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 21:00 बजे लखनऊ व सुबह 6:30 बजे मऊ पहुंचेगी।
रेलवे छह अक्टूबर से 17 नवंबर तक छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन भी चलाएगा। ट्रेन 05101 प्रत्येक रविवार को शाम चार बजे छपरा से छूटेगी।
रात 02:45 बजे लखनऊ और दोपहर 12:10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन 05102 आनंद विहार टर्मिनल से सात अक्टूबर से 18 नवंबर तक दोपहर 13:50 बजे रवाना होगी और 23:35 बजे लखनऊ व 10:55 बजे छपरा पहुंचेगी।
उधर,
स्पेशल ट्रेन 05030 आनंद विहार टर्मिनल से दो अक्टूबर को दोपहर 12:50 बजे
रवाना होगी और रात आठ बजे लखनऊ पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन 05029 तीन अक्टूबर
को रात आठ बजे लखनऊ से रवाना होगी व सुबह 6:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
वहीं, उत्सर्ग एक्सप्रेस में एक अक्टूबर से एक नवंबर तक एसी द्वितीय की एक
अतिरिक्त बोगी भी लगाई जाएगी।