{"_id":"bb78e5db6f67c5cfd08658fc32a3b718","slug":"new-train-for-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के लिए इस स्पेशल ट्रेन में मिलेगी सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के लिए इस स्पेशल ट्रेन में मिलेगी सीट
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 07 Sep 2013 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले माह त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेलवे दिल्ली के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।
विज्ञापन
एक ट्रेन लखनऊ और दूसरी ट्रेन वाराणसी से दिल्ली के लिए रवाना की जाएगी। इन ट्रेनों में स्लीपर, थर्ड एसी और सेकंड एसी की बोगियां लगेंगी।
उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन नंबर 04201 लखनऊ से एक अक्तूबर से 19 नवंबर तक रविवार, मंगल और शुक्रवार को रात 9:30 बजे प्लेटफार्म संख्या चार से रवाना होगी।
मुरादाबाद के रास्ते यह ट्रेन सुबह 6:40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन 04202 सोमवार, गुरुवार व शनिवार को रात 9:30 बजे दिल्ली से रवाना होकर सुबह 4:45 बजे लखनऊ के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
वाराणसी से ट्रेन नंबर 04203 दो अक्तूबर से 20 नवंबर तक सोमवार, बुधवार व शनिवार को शाम 6:15 बजे छूटकर रात 11:58 बजे लखनऊ पहुंचेगी। मुरादाबाद के रास्ते यह ट्रेन सुबह 10:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
दिल्ली से ट्रेन नंबर 04204 तीन अक्तूबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को दोपहर 1:20 बजे चलकर रात 11:15 बजे लखनऊ होते हुए सुबह 5:15 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इन दोनो ट्रेनों में आरक्षण की फीडिंग के आदेश सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉरमेशन सिस्टम (क्रिस) को दे दिए गए है।