{"_id":"0629c6fbe4c35e63750d3ebe09fd18ea","slug":"new-technology-for-liver-cirrhosis-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"PGI: लिवर सिरोसिस की जांच हुई आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PGI: लिवर सिरोसिस की जांच हुई आसान
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 30 Jul 2013 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिवर सिरोसिस (यकृत में सिकुड़न) का पता लगाने के लिए अब ‘बायोप्सी’ का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड की तरह की एक नई तकनीक ‘फाइब्रोस्कैन’ ने इस जांच को आसान बना दिया है।
संजय गांधी पीजीआई के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग ने इस मशीन से मरीजों के लिवर की जांच शुरू कर दी है।
गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग के हेड प्रो.वी.सारस्वत ने बताया कि बायोप्सी से लिवर की कई तरह की जांच हो जाती हैं।
जबकि फाइब्रोस्कैन से सिर्फ सिकुड़न का ही पता लगता है। बायोप्सी कराने से डरने वाले मरीजों के लिए ये तकनीक बहुत ही कारगर है, क्योंकि इससे मरीज को दर्द का एहसास ही नहीं होता।
उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2012 में इस मशीन को ट्रायल पर एसजीपीजीआई लाया गया था। जांच में पूरी तरह से खरा उतरने के बाद मई 2013 से इससे विधिवित मरीजों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जांच का शुल्क एक हजार रुपये रखा गया है। प्रो. सारस्वत ने बताया कि प्रदेश में एसजीपीजीआई के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग में ही सिर्फ ये मशीन है।
उन्होंने बताया कि लिवर में सिकुड़न की इस मशीन से सटीक जानकारी मिल जाती है।