फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new system is apply in lucknow for managing traffic

अच्छी खबरः लखनऊ में इन जगहों पर नहीं मिलेगा ट्रैफिक जाम

Fri, 25 Sep 2015 03:51 PM IST
Updated Fri, 25 Sep 2015 03:51 PM IST
विज्ञापन
new system is apply in lucknow for managing traffic

विज्ञापन

शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कॉरिडोर योजना लागू की है। इसके पहले चरण में चारबाग से महानगर तक ट्रैफिक की रुकावटों को दूर किया जाएगा।

इसके तहत इस रूट पर चौराहे से 100 मीटर के दायरे में कोई भी गुमटी, खोमचा नहीं लगने दिया जाएगा। जहां पर भी सड़क किनारे अतिक्रमण है, उसे तोड़वाया जाएगा। इसके अलावा कॉरिडोर रूट पर कामर्शियल वाहनों के गुजरने का समय तय होगा। वहीं स्कूल व ऑफिस छूटने के समय भारी वाहनों को भी नहीं आने दिया जाएगा।

विज्ञापन


कॉरिडोर योजना के लिए टीएसआई की ड्यूटी तय की गई है, जो अपने-अपने चौराहों पर ट्रैफिक की दिक्कतों की रिपोर्ट तैयार कर अफसरों को सौंपेंगे। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, इस रूट पर नौ मुख्य चौराहों को जंक्शन पॉइंट के तौर पर चिह्नित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें केकेसी तिराहा, राणाप्रताप, बर्लिंग्टन चौराहा, रॉयल होटल, हजरतगंज चौराहा, सप्रू मार्ग, सिकंदराबाग, पेपर मिल, गोल मार्केट चौराहा शामिल हैं। इन चौराहों तैनात होने वाले टीएसआई ट्रैफिक रुकावट समेत अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार कर यातायात निदेशालय व एएसपी ट्रैफिक को सौंपेंगे।

कैमरे की नजर में रहेगा रूट

new system is apply in lucknow for managing traffic

कॉरिडोर रूट पूरी तरह कैमरे की नजर में रहेगा। ट्रैफिक की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी। इस रूट पर जहां पर कैमरे नहीं लगे है। वहां पर जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।

टीएसआई से अपने-अपने रूट पर लगने वाले कैमरों की सूची मांगी गई है। ट्रैफिक अफसरों का कहना है कि कैमरे की नजर में होने से नो पार्किंग में वाहन नहीं खड़ा होने दिया जाएगा। इसके अलावा वाहनों के ई-चालान में भी सुविधा रहेगी।

कॉरिडोर रूट के हर चौराहे पर स्टॉप लाइन होगी। ट्रैफिक रुकने पर पैदल लोगों को सड़क पार करने का रास्ता होगा। चिह्नित चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल पीक अवर्स में बदले रहेंगे। स्कूल और ऑफिस छूटते वक्त ट्रैफिक लाइटों की टाइमिंग कम रखी जाएगी, जिससे काफी देर तक ट्रैफिक न थमा रहे। इसके अलावा वीवीआईपी मूवमेंट पर ट्रैफिक लाइट की टाइमिंग में बदलाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed