फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new shedule for npr camp

एनपीआर और बायोमीट्रिक कैंप का नया शेड्यूल जारी

Fri, 14 Feb 2014 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Feb 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
new shedule for npr camp

नगर निगम ने एनपीआर और बायोमीट्रिक कैंप की आयोजन तिथियों को लेकर बृहस्पतिवार को मीटिंग की। जिसमें कई इलाकों का शिड्यूल जारी किया गया। इनमें सभी जोन शामिल होंगे।

विज्ञापन


जोन-1:वार्ड रामतीर्थ में बसंत विहार स्कूल, नगर महापालिका विद्यालय नरही, कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा सप्रू मार्ग, पशु चिकित्सालय सरोजनी नायडू मार्ग में कैंप चल रहे है जो 18 फरवरी तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त मौलवीगंज वार्ड में 20 फरवरी से अमीनाबाद इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय अमीनाबाद, इमामबाड़ा तकिया बेगम, रस्सी बटान में कैंप लगाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोन-2:तिलकनगर वार्ड में 15 फरवरी से अधिकारी आवास मोती नगर तथा मालवीय नगर वार्ड में 20 फरवरी से श्रम विभाग मोती नगर में कैंप लगाया जाना प्रस्तावित है।


जोन-3:बेगम हजरतमहल वार्ड में आईटीआई. अलीगंज में 19 फरवरी तक कैंप चलेगा।

इसके अतिरिक्त 19 फरवरी से भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड में रैन बसेरा और पलटन छावनी एवं लाला लाजपत राय वार्ड में तिवारी टावर, संगम होटल तथा 20 फरवरी से विवेकानन्दपुरी वार्ड में आईटीआई अलीगंज में एनपीआर-बायोमेट्रिक कैंप प्रस्तावित है।

जोन-4:राजीव गांधी-प्रथम वार्ड में 18 फरवरी तक कैंप चलेगा इसके अतिरिक्त 20 फरवरी मैथिलीशरण गुप्त वार्ड में वर्धमान द्वार ब्लॉक-बी तथा 20 फरवरी से इस्माइलगंज वार्ड के आम्रपाली योजना, इंदिरा नगर में एनपीआर-बायोमीट्रिक कैंप प्रस्तावित है।

जोन-5:15 फरवरी से गीतापल्ली वार्ड में शेल्टर होम, 19 फरवरी से चित्रगुप्त नगर वार्ड में महानगर पब्लिक इंटर कॉलेज में कैंप प्रस्तावित है।

जोन-6:19 से सआदतगंज वार्ड के शेल्टर होम एवं चौक/हुसैनाबाद के जोन-छह के अभियंत्रण कार्यालय में कैंप प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed