{"_id":"62208e1636557b5456514deb","slug":"new-session-of-madarsa-will-not-start-from-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मई से पहले शुरू नहीं होगा मदरसों में नया शैक्षिक सत्र, बोर्ड की परीक्षाओं का कार्यक्रम अभी तय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मई से पहले शुरू नहीं होगा मदरसों में नया शैक्षिक सत्र, बोर्ड की परीक्षाओं का कार्यक्रम अभी तय नहीं
Thu, 03 Mar 2022 03:14 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 03 Mar 2022 03:14 PM IST
सार
मई से मदरसों का नया शैक्षिक सत्र शुरू होना तय नहीं है। मदरसा बोर्ड की इन परीक्षाओं का शिड्यूल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के साथ ही जारी होता है। जबकि इस बार यूपी बोर्ड ने अभी तक दसवीं की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मदरसों में नया शैक्षिक सत्र मई से पहले नहीं शुरू हो सकेगा। दरअसल, अभी तक बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है और चार अप्रैल से रमजान भी शुरू हो रहा है। दूसरी ओर कोरोना महामारी के कारण पठन-पाठन का सत्र लगातार देरी से चल रहा है।
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड की इन परीक्षाओं का शिड्यूल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के साथ ही जारी होता है। जबकि इस बार यूपी बोर्ड ने अभी तक दसवीं की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी नहीं किया है। पहले कोरोना और फिर विधानसभा चुनाव के कारण इसमें देरी हो रही है। हालांकि माना जा रहा है 10 मार्च के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगा। उसी आसपास मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी होगा। ऐसे में मदरसों में एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू नहीं हो सकेगा। उम्मीद है कि सात मई के बाद ही नया शैक्षिक सत्र शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
उधर, रमजान चार अप्रैल से शुरू हो रहा है। ऐसे में अगले एक माह तक मदरसों में पढ़ाई नहीं हो पाएगी। पर, तब तक 11वीं को छोड़कर अन्य कक्षाओं में दाखिले हो चुके होंगे।
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार एसएन पांडेय ने कहा कि नया शैक्षिक सत्र मई से ही शुरू हो पाएगा। बोर्ड कार्यक्रम जारी होने का इंतजार है। पर, हमारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।