{"_id":"ca2f9f0bbb2fe77a652f637e8e8439e1","slug":"new-rule-for-army-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक भर्ती में बदले नियम, जानिए यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक भर्ती में बदले नियम, जानिए यहां
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 30 Mar 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में सैनिक जनरल ड्यूटी (जीडी) की भर्ती के लिए 1600 मीटर की दौड़ पूरी करने में लगा अधिक समय का असर चयन मेरिट लिस्ट पर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
सेना चार वर्गों में विभाजित अपनी दौड़ की प्रक्रिया को घटाकर दो वर्गों में करने पर विचार कर रही है। इस नई प्रक्रिया में दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को अधिक अंक हासिल होंगे।
विज्ञापन
हालांकि दौड़ में 6.20 मिनट की अधिकतम समय सीमा को घटाकर 6.00 मिनट कर दिया जाएगा। मतलब अभ्यर्थियों को 20 सेकेंड का समय और बचाना होगा।
सेना मेडिकल कोर ने अपने यूनिट हेड कोटा (यूएचक्यू) के तहत होने वाली भर्ती में इस नई व्यवस्था को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया है।
पायलट प्रोजेक्ट के परिणाम बेहतर मिलने पर सेना इसे अपने इस साल के भर्ती कैलेंडर में लागू कर सकती है।
उत्तर प्रदेश से सालाना करीब 8500 युवा सेना में भर्ती होते हैं।