लखनऊ वालों के लिए जरूरी खबर: बसों पर अब नए रूट नंबर, देखकर करें सफर
बस रूट का डायवर्जन करते हुए सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी ने उनके पुराने रूट नंबर बदल दिए हैं। नए रूट नंबर से सिटी बसों का संचालन मंगलवार से शुरू हो गया है। गोमतीनगर डिपो की 11 नंबर रूट की जो बस चारबाग से सिकंदरबाग चौराहा, डालीबाग होते हुए बीबीडी तक आती-जाती थी, वह अब 101 रूट नंबर से चलने लगी है।
गोमतीनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि अब तक डिपो की बसें 15 रूट पर चल रही थीं, अब इनका पुनर्गठन करने के बाद नौ रूटों पर संचालन शुरू कराया गया है। इससे अधिक आमदनी होगी और जनता को हर 10-10 मिनट पर बस भी मिलेगी।
तीन बस अड्डों का कनेक्शन
दुबग्गा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सिटी बसों के नए रूट आवंटित किए जाने से तीन बस अड्डे चारबाग, कैसरबाग व कमता का कनेक्शन हो गया है। जो यात्री कैसरबाग से कमता अड्डे जाना चाहेंगे, उनके लिए सिटी बस हाजिर रहेगी। इसी प्रकार कमता से कैसरबाग व चारबाग का भी सिटी बस से आवागमन कर सकेंगे। इलेक्ट्रिक बस के भी नए रूट ‘ई’ से आवंटित किए गए हैं।
दुबग्गा डिपो की बसों के रूट व नंबर
गोमतीनगर डिपो की बसों के रूट व नंबर
बदलाव इसलिए : आसानी से जान सकेंगे कहां जाएगी बस
दोनों डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रूट नंबर को बदला गया है। इससे वे एक रूट पर चलने वाली बस की पहचान आसानी से कर पाएंगे। अब चारबाग से बीबीडी रूट की बसों के नंबर 100 के बाद से कर दिए गए हैं। इसी प्रकार अन्य रूट पर नंबर 200, 300, 400, 500, 600, 700, 800, 900 व 1000 के बाद किया गया है।
25 हजार यात्री रोजाना करते हैं सफर
कुल बसें
गोमतीनगर डिपो--70
दुबग्गा डिपो--80
इलेक्ट्रिक--40