फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New Police approved by UP government to stop smuggling of wine in Uttar Pradesh.

यूपी में अवैध शराब की तस्करी रोकने की नई नीति का एलान, राजस्व को मिलेगा बढ़ावा

Wed, 11 Sep 2019 02:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Sep 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
New Police approved by UP government to stop smuggling of wine in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने शराब की तस्करी रोकने के लिए यूपी आबकारी मदिरा एवं पावर एल्कोहल संचालन नियमावली 2019 को भी मंजूरी दे दी है। जिन गाड़ियों से शराब का ट्रांसपोर्ट किया जाता है, उनके आवागमन की मॉनिटरिंग के लिए ई-ट्रांजिट परमिट के अलावा वाहनों को जीपीएस व आरएफआईडी, फास्ट टैग सिस्टम से लैस किया जाएगा।

विज्ञापन


नीति के तहत प्रदेश के भीतर ई-ट्रांजिट परमिट की वैधता अवधि व ई-ट्रांजिट परमिट का दुरुपयोग रोकने के लिए दंड की व्यवस्था कर दी गई है।

प्रमुख सचिव आबकारी संजय एस. भूसरेड्डी ने बताया कि शराब की तस्करी रोकने व शराब परिवहन में लगने वाले वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एथेनाल ब्लेडेंड पेट्रोल प्रोग्राम (ईबीपीपी) के तहत केंद्र के निर्देशों के अनुरूप यह नीति लाई गई है। इससे एथेनाल के आवागमन में सुगमता आएगी व पारदर्शिता बढ़ेगी।

विज्ञापन

पावर एल्कोहल मूवमेंट रिपोर्ट को किया जाएगा ऑनलाइन

उन्होंने बताया कि एथनॉल का इस्तेमाल पीने वाली शराब की जगह न हो इसके लिए पावर एल्कोहल मूवमेंट रिपोर्ट को ऑनलाइन किया जाएगा। मदिरा और पावर एल्कोहल की पूरी मात्रा एक बार में ही भेजी जाएगी और रस्ते में न उसे खोला जाएगा न तय रूट बदलेगा।

इस नीति से अन्य राज्यों से यूपी में होने वाली शराब की तस्करी रुकने में साथ अवैध शराब की बिक्री बंद होगी। उन्होंने बताया कि अगले साल तक 51 डिस्टलरी लग जाएंगी जिससे पावर एल्कोहल का उत्पादन बढ़ेगा।

अब 300 किलोमीटर की दूरी के लिए बनने वाला पास एक दिन के लिए ही वैध होगा। उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश के राजस्व में भी वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed