फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new pattern in pcs

आईएएस जैसा होगा पीसीएस मेंस का एग्जाम

Wed, 20 Nov 2013 11:52 PM IST
टीम डिजिटल/इलाहाबाद
टीम डिजिटल/इलाहाबाद Updated Wed, 20 Nov 2013 11:52 PM IST
विज्ञापन
new pattern in pcs

सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो पीसीएस-2014 की मुख्य परीक्षा आईएएस के पैटर्न पर होगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस बदलाव के बाद मुख्य परीक्षा में सिर्फ एक वैकल्पिक विषय ही रह जाएगा। इसकी जगह सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्रों की संख्या बढ़ जाएगी।

हालांकि आयोग के अफसर इस बारे में अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं लेकिन जल्द ही इसका प्रस्ताव शासन को भेजे जाने की उम्मीद है।

पढ़ें-शिक्षा मित्रों ने कहा, नहीं देंगे टीईटी

संघ लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं के प्रारूप में बदलाव का क्रम 2011 से ही चल रहा है।

आईएएस में पहले प्रारंभिक परीक्षा से वैकल्पिक विषय को समाप्त करते हुए उसकी जगह अनिवार्य सी-सैट लागू कर दिया गया है। इसके बाद पीसीएस-2012 में भी यही पैटर्न लागू कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद संघ लोक सेवा आयोग ने आईएएस-2012 की मुख्य परीक्षा में बड़ा बदलाव करते हुए एक वैकल्पिक विषय समाप्त कर दिया। इसकी जगह सामान्य अध्ययन के पेपर शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य अध्ययन के सिलेबस में भी बड़ा परिवर्तन करते हुए आयोग ने पर्यावरण, नैतिक शिक्षा, प्रशासनिक योग्यता आदि विषय शामिल किए हैं। यही पैटर्न पीसीएस में भी लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ऐसा होने के बाद भर्ती में समानता के अवसर बढ़ने के साथ प्रतियोगियों को दोहरी तैयारी से भी राहत मिल जाएगी।

अभी आईएएस और पीसीएस में अलग-अलग पैटर्न होने के कारण प्रतियोगियों को दोनों भर्ती परीक्षाओं के लिए अलग-अलग तैयारी करनी पड़ रही है।

आयोग के सचिव अनिल यादव का कहना है कि अभी इस बारे में कुछ बोलना जल्दबाजी होगी। बदलाव होता है तो नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी दी जाएगी।

पढ़ें-हड़ताल को सपा विधायक ने भी दिया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed