{"_id":"5f322f988ebc3e3cd265a9be","slug":"new-nodal-officers-appointed-in-six-districts-to-control-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना रोकथाम के लिए लखनऊ समेत छह जिलों में नए नोडल अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना रोकथाम के लिए लखनऊ समेत छह जिलों में नए नोडल अधिकारी नियुक्त
Tue, 11 Aug 2020 11:11 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के आदेश पर शासन ने कोरोना मरीजों के इलाज व संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए लखनऊ समेत छह जिलों में विशेष सचिव स्तर के नए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। ये अधिकारी अगले आदेश तक संबंधित जिलों के डीएम से समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे। आयुष के विशेष सचिव राजकमल यादव व समाज कल्याण के अरविंद चौहान को लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
नियंत्रक विधिक माप विज्ञान सुनील वर्मा व विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा अमित पाल को कानपुर नगर, चीनी एवं गन्ना विकास के विशेष सचिव शिव सहाय अवस्थी व बेसिक शिक्षा के सत्येंद्र कुमार को प्रयागराज, सिंचाई विभाग के विशेष सचिव प्रेमरंजन सिंह को गोरखपुर, नियोजन के विशेष सचिव अंकित अग्रवाल व पंचायतीराज के राकेश कुमार को बहराइच और आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स ऋषिरेंद्र कुमार के विशेष सचिव व एमएसएमई के अमित कुमार सिंह को वाराणसी भेजा गया है।
विज्ञापन