फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New herbal medicine of diabetes

डायबिटीज से छुटकारा दिलाएगी ये 'चमत्कारी' दवा

Mon, 02 Mar 2015 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 02 Mar 2015 03:47 PM IST
विज्ञापन
New herbal medicine of diabetes

सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीडीआरआई) ने समुद्र तट पर पाई जाने वाली वनस्पति से ऐसा हर्बल कंपाउंड तैयार किया है जिससे डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। लैब में हुई टेस्टिंग में इस कंपाउंड की 250 मिग्रा डोज तीन सप्ताह तक लिए जाने के बाद डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिली।

विज्ञापन


सीडीआरआई ने दवा को विकसित करने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं के शोध करने वाली काउंसिल से इजाजत मांगी है।
सीडीआरआई के निदेशक डॉ. राम विश्वकर्मा ने बताया कि डायबिटीज से निबटने के लिए हमने जाइलोकार्पस ग्रांटम यानी समुद्रफल से एक नया कंपाउंड तैयार किया है।

इसे सीडीआर134डी123 नाम दिया गया है। सीडीआरआई और देश की दूसरी संस्थाओं की मदद से तैयार यह कंपाउंड पूरी तरह प्राकृतिक है। इसको सीडीआरआई विकसित कर रहा है। हमने सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज से संपर्क किया है। हमने उनसे मांग की है कि सीडीआरआई को आयुर्वेद दवा की मार्केटिंग के अधिकार दिए जाएं।

विज्ञापन

जल्द ही बाजार में उतरेगी ये हर्बल दवा

New herbal medicine of diabetes

इससे इस बेहतरीन दवा को डायबिटीज मरीजों के फायदे के लिए उपलब्ध कराया जा सकेगा। यह दवा ड्रग्स फॉर सी प्रोजेक्ट में बनी है।ऐसे तैयार किया कंपाउंड नई ड्रग के पब्लिश रिसर्च पेपर के मुताबिक समुद्रफल की शुरुआती जांच में एंटीहाइपरग्लाइसिमिक तत्व मिले।

इससे तैयार किए गए कंपाउंड की 250 मिग्रा डोज तीन सप्ताह तक लिए जाने के बाद डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिली। अब इस दवा का सीमित क्लीनिकल ट्रायल टाइप टू डायबिटीज के मरीजों पर किया जा रहा है। दवा को टैबलेट के रूप में लिया जा सकता है।

अभी तक वैज्ञानिक तथ्यों और शोध की कमी के चलते आयुर्वेदिक दवाओं के निर्यात पर बुरा असर पड़ता था। सीडीआरआई जैसी संस्था के आयुर्वेदिक दवाओं पर काम करने से इसका मानकीकरण हो सकेगा। इससे आयुर्वेदिक दवाओं की विश्वसनीयता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगी। इससे आयुर्वेदिक दवाओं के मार्केट में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed