फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new grade pay of urdu translation

2000 हुआ उर्दू अनुवादकों का ग्रेड पे

Wed, 04 Dec 2013 12:02 AM IST
टीम डिजिटल/इलाहाबाद
टीम डिजिटल/इलाहाबाद Updated Wed, 04 Dec 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
new grade pay of urdu translation

अल्पसंख्यकों पर मेहरबान राज्य सरकार ने सभी सरकारी विभागों में तैनात उर्दू अनुवादकों का पदनाम और ग्रेड-पे बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


अब उर्दू अनुवादक सह प्रभारी अधिकारी का पदनाम उर्दू अनुवादक सह प्रधान सहायक कर दिया गया है।

साथ ही ग्रेड पे 1900 रुपये के स्थान पर 2000 किया गया है।

इसके अलावा सभी राजकीय विभागों में इसके न्यूनतम तीन पदों का संवर्गीय ढांचा करने को कहा गया है।

यह बदलाव वेतन समिति 2008 की संस्तुतियों के आधार पर किया गया है।

राज्य सरकार अल्पसंख्यकों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव राजीव कुमार ने सभी विभागों पत्र लिखकर वेतन समिति की सिफारिशों पर अमल करने को कहा है।

इसके तहत कनिष्ठ सहायक संवर्ग के तृतीय स्तर के पद का नाम उर्दू अनुवादक सह-प्रभारी अधिकारी (प्रशासन) के स्थान पर उर्दू अनुवादक सह प्रधान सहायक कर दिया है।


उर्दू अनुवादक सह कनिष्ठ सहायकों के तीन पदों से कम वाले विभागों में नए सिरे से संवर्गीय ढांचा निर्धारित किया गया है।

15 वर्ष की सेवा के बाद यह पदनाम वरिष्ठ सहायक और ग्रेड-पे 2800 रुपये हो जाएगा। वरिष्ठ सहायक के रूप में नौ वर्ष की सेवा के बाद पदनाम उर्दू अनुवादक सह प्रधान सहायक और ग्रेड-पे 4200 रुपये होंगे।
विज्ञापन


इस उच्चीकरण को पदोन्नति के रूप में माना जाएगा। शासन की लिखापढ़ी के बाद वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

विभाग के एडिशनल कमिश्नर (प्रशासन) राम मनोहर मिश्र ने सभी जोनों को चिट्ठी लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed