{"_id":"09cf8cc2430e151365508e8d02ca1501","slug":"new-flat-scheme-to-be-launched-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर तोहफा: पूरा होगा अपना घर पाने का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर तोहफा: पूरा होगा अपना घर पाने का सपना
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 09 Nov 2015 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के मौके पर आवास विकास परिषद 32 से 37 लाख रुपये कीमत के फ्लैटों की योजना लाएगी। वृंदावन में बहुमंजिला आवासीय योजना कैलाश एन्क्लेव के 637 फ्लैटों का पंजीकरण खोलेगी देगी।
विज्ञापन
दीपावली को लेकर शुरू होने वाली इस योजना का पंजीकरण इस माह के अंत में शुरू होगा और अगले महीने के अंत तक चलेगा। जल्द ही परिषद इस संबंध में पंजीकरण फार्मों की ब्रिकी भी शुरू करेगी।
विज्ञापन
वृंदावन योजना-चार के सेक्टर-18 में परिषद की कैलाश बहुमंजिला आवासीय योजना है। इसमें दो और तीन बेडरूम के फ्लैट बनाए गए हैं। यह योजना मध्यम आय वर्ग को ध्यान में देखते हुए लाई जा रही है।
विज्ञापन
योजना का पंजीकरण जल्द खोले जाने की तैयारी है। इसको लेकर परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। योजना प्रभारी और अधीक्षण अभियंता की ओर से खाली फ्लैटों की सूचना भी मुख्यालय को पंजीकरण खोलने के लिए भेज दी गई है।
जिन 637 फ्लैटों का पंजीकरण खोला जा रहा है, उनमें 512 फ्लैट दो बेडरूम और 125 फ्लैट तीन बेडरूम वाले हैं। आवास आयुक्त मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बताया कि प्रदेश में कई योजनाओं को शुरू करने की तैयारी है।