फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new fare of city bus and auto

बस-ऑटो में किराए पर होगी आज किच-किच, जानिए क्यों?

Tue, 13 Aug 2013 08:15 AM IST
लखनऊ/नरेश शर्मा
लखनऊ/नरेश शर्मा Updated Tue, 13 Aug 2013 08:15 AM IST
विज्ञापन
new fare of city bus and auto

शहर में सिटी बस, ऑटो-टैंपो का सफर मंगलवार यानी आज से महंगा हो जाएगा। राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने किराए के नए रेट जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


अब सिटी के किराए की गणना 1.60 रुपये के बजाय 1.67 रुपये प्रति किमी के रेट से होगी। इससे साधारण सिटी बस का किराया एक रुपये और एसी का दो रुपये बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


एमएसटी धारकों का किराया बढ़ने के साथ ही ऑटो एवं टैंपो का भी किराया एक रुपये तक बढ़ गया है।

एसटीए के सचिव उमाशंकर मिश्रा ने सोमवार को बताया कि लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी ने सात पैसा प्रति किमी प्रति सवारी किराया बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको मंजूर कर लिया गया है। इसी प्रकार सीएनजी चालित ऑटो के किराए की गणना जो पहले 5.45 रुपये प्रति किमी के हिसाब से की जाती थी उसे 5.90 रुपये प्रति किमी कर दिया गया है।

वहीं प्रत्येक 500 मीटर की दूरी का किराया 2.80 रुपये प्रति किमी के हिसाब से वसूला जाएगा। सीएनजी चालित टैंपो टैक्सी का किराया जो 5.45 रुपये प्रति किमी के हिसाब से लिया जाता था वो अब 6.30 रुपये प्रति किमी कर दिया गया है। वहीं प्रत्येक 500 मीटर का किराया 3.05 रुपये के रेट से लिया जाएगा।

इसी प्रकार पेट्रोल चालित ऑटो का पहला किमी 7.10 और 500 मीटर का 3.40 रुपये प्रति किमी और डीजल चालित टैंपो टैक्सी का पहला किमी 6.65 रुपये एवं प्रत्येक 500 मीटर के किराए की गणना 3.20 रुपये प्रति किमी के हिसाब से की जाएगी।

और बढ़ सकता है किराया
ऑटो ऑपरेटर के अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने बताया कि एसटीए को चार रुपये प्रति किमी किराए में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया था।

लेकिन एसटीए ने मामूली किराया बढ़ोतरी की है, जिससे ऑपरेटरों में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि एसटीए के नए रेट से ऑटो में एक रुपये सवारी की बढ़ोतरी होगी।

नया किराया मंगलवार से ही लागू होगा। टैंपो टैक्सी ऑपरेटर के उपाध्यक्ष राजेश राज ने बताया कि सीएनजी चालित टैंपो का भी किराया एक रुपये सवारी बढ़ाया गया जो मंगलवार से वसूला जाएगा।


दस रुपये के नीचे के किराए में कोई फर्क नहीं
लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी का मानना कि एसटीए ने सात पैसा प्रति किमी प्रति सवारी किराया बढ़ाया तो है लेकिन 10 रुपये के नीचे के किराए पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

यानी पांच और आठ रुपये तक का किराया नहीं बढ़ेगा। लेकिन 10 रुपये से अधिक के किराये में एक रुपये की बढ़ोतरी होगी। वहीं 20 किमी से अधिक दूरी का जो किराया 30 रुपये है उसमें दो रुपये तक का इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed