रेल हादसा: लापरवाही का दोषी पाए जाने पर एएसएम निलंबित, मृतकों में पांच बिहार के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालदा टाउन से नई दिल्ली जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस (14003) बुधवार सुबह 6.04 बजे हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन की नौ बोगियां बेपटरी हो गईं। हादसे में बिहार के दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 38 घायल हैं। गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं।
मंडल रेल प्रबंधक सतीश कुमार ने शुरुआती जांच में लापरवाही सामने आने पर हरचंदपुर के सहायक स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया है। मौके पर पहुंचे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने रेल संरक्षा आयुक्त स्तर से जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। जो दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
हादसे में मृतकों का विवरण
- शम्भू (25 वर्ष) पुत्र मोहन, निवास- गड़ौरा, खड़कपुर, मुंगेर, बिहार
- सुनीता (54) पत्नी मोहन, निवास- गड़ौरा, खड़कपुर, मुंगेर, बिहार
- रीता (01) पुत्री मोहन, निवास- गड़ौरा, खड़कपुर, मुंगेर, बिहार
- अजय कुरी (45) पुत्र घुतकानंद पुरी, निवास- भगजामरा, किसनगंज, बिहार।
- दिनेश मांझी (7) पुत्र रसिकलाल मांझी, निवास- लक्ष्मीपुर, थाना हवेली, मुंगेर, बिहार
हादसे में घायलों की सूची
हादसे के कारण ये ट्रेनें हुईं निरस्त
- 14216 लखनऊ-इलाहाबाद गंगा-गोमती एक्सप्रेस।
- 14210/14209 लखनऊ-प्रयाग इंटरसिटी एक्सप्रेस।
- 54377 प्रयाग-बरेली पैसेंजर और 54378 बरेली प्रयाग पैसेंजर।
- 14124 कानपुर-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस और 14123 प्रतापगढ़-कानपुर एक्सप्रेस।
इन ट्रेनों का रूट बदला गया
- 14123 प्रतापगढ़-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस वाया रायबरेली-डलमऊ-उन्नाव-कानपुर।
- 14512 सहारनपुर-इलाहाबाद नौचंदी एक्सप्रेस वाया सुल्तानपुर-प्रतापगढ़-इलाहाबाद।
- 14208 दिल्ली जंक्शन प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस वाया सुल्तानपुर- प्रतापगढ़।
- 14266 देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस वाया सुल्तानपुर-जाफराबाद-वाराणसी।
- 12183 भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस वाया वाया सुल्तानपुर (जो कि सुल्तानपुर में निरस्त कर दी जाएगी।) 12184 प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस सुल्तानपुर से यात्रा प्रारंभ करेगी।
14369 संगरौली-बरेली त्रिवेणी एक्सप्रेस वाया डलमऊ-उन्नाव- लखनऊ-आलमनगर।
- 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल वाया सुल्तानपुर-जाफराबाद-वाराणसी।
14265 वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस वाया वाराणसी-सुल्तानपुर-लखनऊ
14215 इलाहाबाद-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस वाया ऊंचाहार-डलमऊ-उन्नाव-लखनऊ
रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए
दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन BSNL- 05412-254145, रेलवे 027-73677
पटना स्टेशन BSNL- 0612-2202290, 0612-2202291, 0612-220229, रेलवे- 025-83288
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.